हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर मुश्ताक खान के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। गुरुवार को उन्होंने मुंबई के नानावती अस्पताल में आखरी सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि एक्टर के करीबी दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने उनके निधन की पुष्टि की है। मुश्ताक खान के निधन के बाद फिल्म जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया और अपनी संवेदनाएं दिखाई। उनके साथ काम कर चुके कलाकारों ने उनसे जुड़ी यादें शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Bollywood Celebs On Mushtaq Ali Death: राजपाल यादव ने शेयर की आखिरी मुलाकात की यादें
View this post on Instagram
एक्टर राजपाल यादव ने मुश्ताक खान के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि निधन से कुछ घंटे पहले ही वह मुश्ताक खान से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। राजपाल यादव के मुताबिक, मुश्ताक खान ने उन्हें देखा, हाथ मिलाया और उनकी बातें भी सुनीं। वह उनकी बातों पर रिएक्शन भी दे रहे थे, राजपाल ने लिखा कि कुछ घंटे पहले जिनसे मुलाकात हुई, उनके अचानक चले जाने की बात पर अभी भी विश्वास नहीं हो रहा। उन्होंने मुश्ताक खान को पॉपुलर एक्टर और बेहतरीन इंसान बताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
अनिल शर्मा ने भी जताया दुख
View this post on Instagram
निर्देशक अनिल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर मुश्ताक खान को याद किया। उन्होंने एक्टर के साथ बिताए समय और साथ में की गई फिल्मों का जिक्र करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख जताया। अनिल शर्मा ने दिवंगत एक्टर की आत्मा को लेकर शांति और उनके परिवार को इस मुश्किल समय से गुजरने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।
सनी देओल ने याद की पुरानी यादें
एक्टर सनी देओल ने भी मुश्ताक खान के निधन पर शोक जताया। उन्होंने उन्हें शानदार कलाकार के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी बताया। सनी देओल ने कहा कि मुश्ताक खान के साथ उनकी कई खूबसूरत यादें जुड़ी हैं और उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।
अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
View this post on Instagram
एक्टर अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान के साथ काम करने के दौरान उनकी कई खूबसूरत यादें बनीं। अनुपम खेर ने लिखा कि एक्टर के निधन की खबर सुनने के बाद उनके साथ बिताए कई पल उनकी आंखों के सामने आ गए। उन्होंने मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन और पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
अनीस बज्मी बोले- ‘कहने के लिए शब्द नहीं हैं’
View this post on Instagram
वहीं निर्देशक अनीस बज्मी ने भी मुश्ताक खान के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक्टर को प्यार से ‘मुश्ताक भाई’ और ‘मेरे बालू’ कहकर याद किया। अनीस बज्मी ने कहा कि मुश्ताक खान के निधन की खबर सुनकर वह सदमे में हैं और उनके पास अपने इमोशन जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने दिवंगत एक्टर को बेहतरीन कलाकार और खूबसूरत इंसान बताते हुए उनके परिवार के लिए प्रार्थना की।
25 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार
View this post on Instagram
आपको बता दें कि मुश्ताक खान का अंतिम संस्कार 25 सितंबर को मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में किया जाएगा। उनके बेटे मोहसिन ने इसकी जानकारी दी ह, बताया गया है कि फैंस उनके घर पर पहुंचकर एक्टर के अंतिम दर्शन कर सकते हैं।
‘वेलकम’ के बल्लू के किरदार से मिली खास पहचान

मुश्ताक खान ने अपने लंबे फिल्मी करियर के अंदर कई फिल्मों में यादगार रोल निभाए हैं। फिल्म ‘वेलकम’ में बल्लू के किरदार ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई। कॉमेडी और हेल्पिंग रोल में उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया गया था।
संजय मिश्रा ने बताया अपना ‘गार्जियन’

एक्टर संजय मिश्रा ने मुश्ताक खान के निधन पर उन्हें अपना गार्जियन बताया। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी के एक दौर में मुश्ताक खान ने उनका मार्गदर्शन किया था। संजय मिश्रा के मुताबिक, जब भी उन्हें किसी तरह की जरूरत होती थी, वह मुश्ताक खान से सलाह लेते थे। उन्होंने एक्टर को एक बेहतरीन कलाकार बताते हुए कहा कि उन्हें उनकी एबिलिटी के मुताबिक उतना श्रेय नहीं मिला।


Download Android App
Download iOS App




