Bollywood में हर अभिनेता और अभिनेत्री का यह ख्वाब होता है कि उनकी पहली ही फिल्म से उन्हें पहचाना जाए। वह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो। जब उस एक्टर की पहली फिल्म हिट साबित होती है तो उसके आगे नई फिल्मों की लाइन लग जाती है। और इसके साथ ही वह अपनी फीस में बढ़ा देते हैं।
आज के समय में कई Bollywood एक्टर्स हैं जिन्होंने ने अपनी पहली फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाया था और उसके बाद से ही उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
हालांकि कुछ ऐेसे भी अभिनेता आए हैं जिनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन उनकी अगली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और आज के समय में उनका नाम सुपरस्टार की लिस्ट में लिया जाता है।
आज हम आपको Bollywood के कुछ ऐसे 14 एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
1. शाहरुख खान
Bollywood के किंग खान यानी शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म दीवाना थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ की कमाई की थी।
2. रणबीर कपूर
Bollywood के सुपरस्टार रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सावरिया फ्लॉप रही थीं लेकिन उनकी दूसरी फिल्म बचना ऐ हसीनो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी और उसने 36 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
3. सैफ अली खान
Bollywood के नवाब यानी सैफ अली खान की डेब्यू फिल्म ये दिललगी थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ों का बिजनेस किया था।
4. सिद्धाथ मल्होत्रा
Bollywood के एक्टर सिद्धाथ मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म सॉटी ने बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ का बिजनेस किया है।
5. इमरान हाशमी
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी की पहली फिल्म फूटपाथ फ्लॉप रही थी लेकिन उनकी दूसरी फिल्म मर्दर ने बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ की कमाई की थी।
6. ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी इस फिल्म ने 44.27 करोड़ का बिजनेस किया था।
7. रणवीर सिंह
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात ने बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ की कमाई की थी।
8. आमिर खान
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान की डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत ने 10 करोड़ की कमाई की थी।
9. अर्जुन कपूर
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म इश्कजादे ने 46.3 करोड़ का बिजनेस किया था।
10. अजय देवगन
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन की डेब्यू फिल्म फूल और कांटे ने 12 करोड़ का बिजनेस किया था।
11. वरुण धवन
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन की डेब्यू फिल्म सॉटी ने 63 करोड़ का बिजनेस किया है।
12. अक्षय कुमार
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन उनकी दूसरी फिल्म खिलाड़ी ने 4 करोड़ रुपए कमाए थे।
13. सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया ने 10 करोड़ रुपए की कमाई की।
14. शाहिद कपूर
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म इश्क विश्क ने 8 करोड़ की कमाई की थी।


Download Android App
Download iOS App




















