Chandrika Dixit On Halala: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बनीं हुई हैं. लेकिन बीते दिन इन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसकी वजह से इंटनेट पर बावल मच गया. दरअसल इस वीडियो में चंद्रिका को हलाला के बारे में बात करते हुए देखा गया है. जिसके बाद उनकी इस बात ने अब धार्मिक एंगल ले लिया है.
Chandrika Dixit On Halala: चंद्रिका ने पूछा क्या है हलाला?

चंद्रिका दीक्षित ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो अपने मिस्ट्री बॉय के साथ बात करती नजर आ रही है. वो वीडियो में कहती हैं कि, ‘एक सवाल कर कर के लोगों ने मेरे दिमाग की मां-बहन कर दी है’. फिर उनके पीछे खड़े मिस्ट्री बॉय पूछते हैं कि क्या मतलब, तो चंद्रिका इसपर कहती हैं कि “हलाला क्या है?”. फिर इसके जवाब में मिस्ट्री बॉय बोलता है कि मुझे नहीं पता. इतने चंद्रिका गुस्से में कहती हैं कि तेरे धर्म से रिलेटेड है ये चीज़ और तुझे ही नहीं पता. बस उनके इस स्टेटमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.
Chandrika Dixit On Halala: इससे पहले भी इंटरव्यू में वड़ा पाव गर्ल ने कही थी कॉन्ट्रोवर्शियल बात
कई लोग उन्हें कमेंट सेक्शन में गालियां दे रहे हैं, तो वहीं कई लोगों का मानना है कि वो ये सब बस खुद को लाइमलाइट में बनाए रखने के लिए कर रही हैं. इससे पहले भी चंद्रिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘ये बच्चे को पालने के लिए अगर किसी के साथ सोना भी पड़े तो वह वो काम भी करेंगी.’
तो इसपर भी लोगों ने रिएक्ट करते हुए उनको काफी ट्रोल किया था, हालांकि इसके बाद चंद्रिका ने एक और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर के ये बात साफ करने की कोशिश की थी कि वो ये सब तबके लिए बोल रही है, जब उनके पास कोई और ऑप्शन ना हो. पर फिर भी लोगों ने उनको आड़े हाथ लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
Read More: Nora Fatehi का नया सॉन्ग बना Ultra Sensual, लोगों ने संजय दत्त के जोश को ठंडा करने की दी सलाह






















