दीपिका को मिला अनोखा उपहार

Summary :

NULL

इसमें कोई दो राय नहीं कि दीपिका पादुकोण आज ऐसी पोजीशन में है जिसके लाखों-करोड़ों प्रशंसक हैं और उनसे मिलने को आतुर रहते हैं। दीपिका के जन्मदिन पर ऐसे प्रशंसक उन्हें अनमोल उपहार भेंट करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा मौका मिलता ही कहां है पर दीपिका को उनके कुछ प्रशंसकों से जरूर प्यारा तोहफा मिल गया है।

खास बात यह है कि फैंस भारत के नहीं बल्कि अरब के हैं। दीपिका को उनके जन्मदिन पर दुनियाभर के फैंस से सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही थीं। उनके बांग्लादेशी अरबी फैन क्लब ने फंड इकट्ठा किया और वहां के एक गांव में एक हैंडपंप लगवाया। ढाका के पास स्थित गांव में पानी की जरूरत के चलते फैन क्लब ने एक हैंडपंप लगवाया, जिस पर उन्होंने दीपिका पादुकोण फैन क्लब का नाम भी लिखवाया।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Desk Team