रणवीर के साथ Deepika Padukone की शादी पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने दे दिया ऐसा रिएक्शन

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Deepika Padukone अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से नवंबर में शादी करने जा रही हैं। दीपिका ने हाल ही में ट्वीट करके अपने फैंस के साथ अपनी शादी की खबर साझा की थी। 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Deepika Padukone अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से नवंबर में शादी करने जा रही हैं। दीपिका ने हाल ही में ट्वीट करके अपने फैंस के साथ अपनी शादी की खबर साझा की थी।

दीपिका ने अपनी शादी की खबर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। दीपिका की शादी की खबर पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने खास तरह से रिएक्शन दिया है।

सिद्धार्थ माल्या ने इस तरह बधाई दी Deepika Padukone को शादी की

बता दें कि बॉलीवुड में आने के बाद Deepika Padukone का अफेयर कई हस्तियों के साथ रह चुका है। उस लिस्ट में बॉलीवुड जगत, खेल जगत और उद्योग जगत के ताल्लुक रखने वाले लोग भी शामिल हैं।

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ रिलेशन में आने से पहले वह उद्योगपति विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या को डेट कर चुकी हैं। सिद्धार्थ माल्या ने जब दीपिका की शादी की खबर इंस्टाग्राम पर पढ़ी तो उन्होंने उस पर किस वाली इमोजी कमेंट बॉक्स में लिख दी।

बता दें कि कभी भी Deepika Padukone और सिद्धार्थ ने अपने रिलेशन को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया था लेकिन आईपीएल मैचों के दौरान और तमाम पार्टीज में दोनों एक साथ नजर आ जाते थे। दीपिका और सिद्धार्थ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होती थीं।

इस जगह कर रहे हैं रणवीर और Deepika Padukone शादी

जाहिर है कि Deepika Padukone से कई साल पहले अलग हुए सिद्धार्थ अभी भी दीपिका की पूरी खबर रखते हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

दीपिका और रणवीर सिंह की शादी कहां हो रही है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि हमारे सहयोगी फिल्मफेयर की खबर के अनुसार रणवीर और दीपिका की शादी का वेन्यू इटली का लेक कोमो होगा। शादी समारोह में कुल चार ग्रैंड फंक्शन होंगे।

कार्ड में क्या लिखा था

https://www.instagram.com/p/BpMRx9CBO1S/?hl=en&taken-by=deepikapadukone

Deepika Padukone और रणवीर ने शादी के डेट की घोषणा करते हुए लिखा था- हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हो गई है।

Desk Team