बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्मी दुनिया से हटकर सोशल मीडिया पर भी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दीपिका जल्दी ही फिल्म छपाक में दिखाई देंगी। मगर दीपिका ने रविवार के दिन अपने फैंस को एक प्यार सा सरप्राइज दिया है।

जी हां दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने न्यू हेयरस्टाइल के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और फोटो में दिखाई दे रहा है कि उन्होंने अपने बाल कटवाकर छोटे कर लिए है। इसी के साथ दीपिका ने फोटो के कैप्शन में लिखा टाडा। वैसे दीपिका के इस लुक ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है।

यहाँ देखिए दीपिका का न्यू लुक…
वैसे दीपिका पादुकोण के इस नए हेयरस्टाइल की तरीफें तो बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर की वहीं उनके फैंस ने एक्ट्रेस के इस लुक के लिए खूब सारे कमेंट्स भी किए और वह दीपिका के इस लुक से बहुत इम्प्रेस भी हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर सबसे ज्यादा मजेदार कमेंट उनके पतिदेव रणवीर सिहं ने किया है। एक्टर रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा मार दो मुझे।

रणवीर सिंह के अलावा दीपिका की फोटो पर बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट और आयुष्मान खुराना जैसे कई कलाकारों ने भी कमेंट किया है।

दीपिका अक्सर अपनी प्यारी-प्यारी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले भी दीपिका ने अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की थी,जिसे देखकर रणवीर सिंह ने क्यूटीज का कमेंट किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण बहुत जल्दी ही फिल्म एसिड अटैक पर आधारित फिल्म छपाक में दिखाई देंगी।इसके अलावा एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में अहम किरदार निभाएंगी।

इनकी यह आगामी फिल्म 1983 में हुए वल्र्डकप के दौरान भारत को मिली जीत पर आधारित है। ऐसा शादी के बाद पहली बार होगा जब दोनों स्टार्स एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।



Download Android App
Download iOS App



