CBSE Paper हुआ फिल्मी! Accounts Paper में Hamza-Rehman का खेल देख सब हैरान

Dhurandhar 2 Craze

Dhurandhar 2 Craze: बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का क्रेज अब सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सीधे स्टूडेंट्स के एग्जाम हॉल तक पहुंच गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अकाउंट्स एग्जाम पेपर की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें फिल्म के चर्चित किरदारों- हमज़ा, रहमान डकैत और उजैर बलोच- के नाम से सवाल पूछे गए हैं।

रणवीर सिंह के दमदार डायलॉग्स पहले ही दर्शकों की जुबान पर छा चुके थे, लेकिन अब इस फिल्म का असर पढ़ाई-लिखाई की दुनिया में भी साफ नजर आने लगा है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें 12वीं कक्षा के अकाउंट्स (Accounts) के प्रश्नपत्र में ‘धुरंधर 2’ से जुड़े किरदारों के आधार पर सवाल पूछे गए हैं।

Dhurandhar 2 Craze: फिल्म का क्रेज क्लासरूम तक पहुंचा

Dhurandhar 2 Craze
Dhurandhar 2 Craze ( Source : Social Media)

इस पेपर को देखकर छात्र हैरान रह गए, क्योंकि आमतौर पर अकाउंट्स जैसे विषय में साधारण नामों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यहां पूरा पेपर ही फिल्मी अंदाज में तैयार किया गया था। यह अनोखा कॉन्सेप्ट अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है।

Rehman Dakait Question Paper: सवाल भी फिल्मी, स्टूडेंट्स भी कन्फ्यूज और एंटरटेन

Rehman Dakait Question Paper
Rehman Dakait Question Paper ( Source : Social Media)

वायरल पेपर में पार्टनरशिप अकाउंट्स से जुड़े सवालों में “हमज़ा अली मजारी”, “रहमान डकैत” और “उजैर बलोच” को एक फर्म के पार्टनर के रूप में दिखाया गया। इतना ही नहीं, बैलेंस शीट और प्रॉफिट-शेयरिंग के सवाल भी इन्हीं किरदारों के आधार पर बनाए गए थे।

एक सवाल में तो यह भी लिखा गया कि “रहमान की मृत्यु 5 दिसंबर 2025 को हो गई”- जिसने पेपर को और भी फिल्मी बना दिया। इस तरह के डिटेल्स देखकर स्टूडेंट्स हैरान भी हुए और उन्हें यह काफी दिलचस्प भी लगा।

Dhurandhar 2: सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार रिएक्शन की बाढ़

 

जैसे ही यह पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया। किसी ने कहा कि “अकाउंट्स का पेपर भी अब फिल्मी हो गया”, तो किसी ने इसे “माफिया एलायंस” तक बता दिया।

कुछ यूजर्स ने तो अकाउंट्स के टर्म्स को फिल्म के डायलॉग्स से जोड़कर मीम्स बना दिए- जैसे “Goodwill = गैंग में एंट्री फीस” और “Revaluation Account = गैंग वॉर का नुकसान”। हालांकि, कई लोगों ने इस इनोवेटिव तरीके की तारीफ भी की और कहा कि इससे पढ़ाई ज्यादा दिलचस्प बन सकती है।

‘धुरंधर 2’ का ये क्रेज साफ दिखाता है कि फिल्म ने युवाओं पर गहरी छाप छोड़ी है। जहां एक तरफ यह एग्जाम पेपर स्टूडेंट्स के लिए सरप्राइज बन गया, वहीं दूसरी तरफ यह टीचिंग के नए और क्रिएटिव तरीके की झलक भी देता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भविष्य में और भी फिल्मों के किरदार एग्जाम पेपर्स में नजर आएंगे या नहीं।

Read More: 9 वें दिन भी नहीं थमी ‘Dhurandhar 2’ की आंधी! Ranveer Singh की फिल्म ने Box Office पर मचा दिया सुनामी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।