बॉलीवुड एक्टर रणबीर
कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में
रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त
लीड रोल में नजर आने वाले हैं। रणबीर अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे है। ऐसे
में वह हाल ही में अपनी फिल्म को प्रमोशन के लिए टीवी शो ‘रविवार विद स्टार
परिवार‘ में पहुंचे।
जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खुले। इस दौरान इस बात का भी
खुलासा हुआ कि रणबीर कपूर और टीवी के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी दोनों क्लासमेट थे।
इस बारे में खुद दोनों स्टार्स ने खुलासा किया और इसी के साथ कई पुराने भी किस्से
भी शेयर किए।
हाल ही में शमशेरा की टीम रणबीर कपूर और वाणी कपूर दोनों अपनी फिल्म को प्रमोट
करने के लिए टीवी के शो में पहुंचे थे। जहां उन्होंने फिल्म की स्टोरी के साथ अपनी
निजी जिंदगी से जुड़ी कई स्टोरिज भी साझा की। उस दौरान शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी
ने बताया कि वह और रणबीर दोनों एक ही स्कूल और कॉलेज में थे।
शो में आगे रणबीर कपूर ने भी अर्जुन के साथ अपने स्पेशल बॉन्ड को लेकर कहा, ‘मैं अर्जुन के साथ स्कूल में था। इतना ही नहीं हम दोनों एक
ही फुटबॉल टीम में भी थे। बहुत अच्छा लगता है जब आप अपने स्कूल के किसी दोस्त और
यार से मिले। वही पुरानी एनर्जी और खुशी महसूस हो रही है। मुझे गर्व होता है कि हम
कहां से आते हैं और क्या कर रहे हैं। बस ऐसे ही हमेशा जमीन से जुड़े रहे।’
बता दें कि अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर दोनों मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से
पढ़ाई की है। इतना ही नहीं दोनों ने एक ही कॉलेज में पढ़ाई की है। अर्जुन और रणबीर
दोनों HR कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स के स्टूडेंट थे। इसके बाद रणबीर एक्टिंग सीखने के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे।


Download Android App
Download iOS App






