टीवी के ब्लॉकबस्टर सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर एक किरदार दर्शकों के दिलों में बसता है, लेकिन अगर इस शो की ‘जान’ किसी को कहा जाए, तो वो यकीनन जेठालाल ही हैं। दिलीप जोशी द्वारा निभाया जाने वाला यह किरदार शो की सबसे बड़ी यूएसपी है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हुई, जिसने जेठालाल के फैंस को तगड़ा झटका दिया और वे काफी परेशान हो गए।
बीते कुछ दिनों से इंटरनेट पर यह अफवाह तेजी से फैल रही थी कि मेकर्स अब जेठालाल का स्क्रीन टाइम कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दावों में कहा गया कि आने वाले समय में दिलीप जोशी के ट्रैक को छोटा कर दिया जाएगा और उनके कैरेक्टर पर फोकस कम रहेगा। इसके पीछे की वजह यह बताई गई कि शो में एंट्री लेने वाली नई राजस्थानी फैमिली को मेकर्स अब ज्यादा स्क्रीन टाइम और फुटेज देना चाहते हैं।
अब शो में कम दिखेंगे Dilip Joshi?

मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ में पिछले कुछ समय से दर्शकों को बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. शो में हाल ही में एक नए राजस्थानी परिवार की एंट्री हुई है, जिसमें पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. इस किरदार को एक्टर कुलदीप गोर निभा रहे हैं, जिनकी शो में एक साड़ी की दुकान दिखाई गई है. रत्न सिंह की पत्नी ‘रूपा’ का रोल एक्ट्रेस धरती भट्ट प्ले कर रही हैं. इनकी बेटी बंसरी के रोल में बाल कलाकार माही भाद्रा नजर आ रही हैं. बेटे वीर का किरदार एक्टर अक्षय सहरावत निभा रहे हैं.
नई फैमिली पर फोकस करने की क्या है वजह?

खबरों की मानें तो शो के मेकर्स अब जेठालाल के बजाय इस नए बिंजोला परिवार की कहानियों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. इसके पीछे कुछ व्यावहारिक कारण सामने आ रहे हैं। जेठालाल का मुख्य किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी महीने में केवल 15 दिन ही शूटिंग करते हैं और उनकी फीस भी काफी अधिक है. यही वजह है कि मेकर्स अब कहानी को बिंजोला फैमिली की तरफ शिफ्ट कर रहे हैं.
जब से यह नया परिवार शो का हिस्सा बना है, मेकर्स ज्यादातर स्क्रीन टाइम इन्हीं को दे रहे हैं. रत्न सिंह की दुकान में साड़ी की सेल का ड्रामा हो या फिर गणपति उत्सव में बच्चों की जिद, सारे मुख्य ट्रैक इसी परिवार के इर्द-गिर्द बुने जा रहे हैं.
जेठालाल की ट्रैक में वापसी

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से शो से जेठालाल (दिलीप जोशी) का ट्रैक पूरी तरह गायब था. काफी दिनों तक कहानी सिर्फ बाघा और बावरी के इर्द-गिर्द घूमती रही और दिलीप जोशी स्क्रीन पर नजर नहीं आए. हालांकि, लंबे इंतजार के बाद अब जाकर मेकर्स ने शो में जेठालाल के ट्रैक की दोबारा वापसी कराई है.
जेठालाल का रोल कम होने की अफवाहों पर मेकर्स का बड़ा खुलासा

मशहूर टीवी शो में जेठालाल का स्क्रीन टाइम कम करने और ‘रत्न’ का ट्रैक बढ़ाने को लेकर चल रही अफवाहों पर आखिरकार मेकर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
इस पूरे मामले पर मेकर्स ने स्पष्टीकरण देते हुए बातें साफ की हैं, ‘आजतक’ के साथ हुई बातचीत में मेकर्स ने जेठालाल का ट्रैक कम किए जाने की खबरों को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताया है। मेकर्स ने साफ किया है कि शो की कहानी अभी भी पूरी तरह से जेठालाल के किरदार के इर्द-गिर्द ही बुनी जाएगी।इस बात को साबित करने के लिए शो का नया प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें जेठालाल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




