‘Ek Din’ फिल्म से आमिर खान के बेटे Junaid Khan करेंगे अपना कमबैक, जानें कैसे

Summary :

Ek Din Release Date: बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान की ज्यादातार फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है, लेकिन उनके बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म ‘लवयापा’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के हिसाब से कमाल नहीं दिखाया था. लेकिन अब एक्टर जुनैद खान अपनी दूसरी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिर से वापसी कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज डेट भी अब अनाउंस हो गई है. उनकी इस फिल्म का टाइटल ‘एक दिन’ है जिसका पहला पोस्टर भी सामने आ गया है, इस फिल्म में उनके साथ साउथ हसीना साई पल्लवी बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई…

Ek Din Release Date: बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान की ज्यादातार फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है, लेकिन उनके बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म ‘लवयापा’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के हिसाब से कमाल नहीं दिखाया था. लेकिन अब एक्टर जुनैद खान अपनी दूसरी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिर से वापसी कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज डेट भी अब अनाउंस हो गई है. उनकी इस फिल्म का टाइटल ‘एक दिन’ है जिसका पहला पोस्टर भी सामने आ गया है, इस फिल्म में उनके साथ साउथ हसीना साई पल्लवी बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी.

Ek Din film: फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

Ek Din Release Date
Ek Din Release Date (Source: Social Media)

‘एक दिन’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आ रहे हैं. पोस्टर में दोनों बर्फबारी के बीच आईस्क्रीम खाते हुए चलते दिखाई दे रहे हैं, इस दौरान जुनैद ने ब्लैक जैकेट, ब्राउन मफलर और ब्लू डेनिम पहना हुआ है. वहीं साई पल्लवी का ब्लैक ओरवरकोट और उनकी पर्पल टोपी एक्ट्रेस के लुक को और भी ज्यादा ऑथेंटिक बना रही है.

Sai Pallavi Junaid Khan Movie: ‘एक दिन’ की रिलीज डेट

‘एक दिन’ में जुनैद खान साई पल्लवी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे, वहीं इस फिल्म के जरिए साई भी अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म बतौर लीड एक्ट्रेस करेंगी. ‘एक दिन’ आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई जा रही है, इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है. ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले 16 जनवरी 2026 को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा. पर अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि फिल्म में बाकी के स्टार कास्ट में कौन कौन है.

Ek Din First Look Poster: जुनैद खान का फिल्मी करियर

Ek Din Release Date
Ek Din Release Date (Source: Social Media)

अगर हम बात करें जुनैद खान की तो उनकी पहली फिल्म साल 2024 में आई थी जिसका नाम ‘महाराज’ था, इसी फिल्म के जरिए उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. उनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी जिसमें शरवरी वाघ ने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था. इसके बाद जुनैद ने 2025 में फिल्म ‘लवयापा’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा जिसमें उनके अपोजिट खुशी कपूर लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखाई दी थीं.

पर अब जुनैद अपनी नई फिल्म की तैयारी में हैं. जुनैद के अलावा अगर साई पल्लवी की बात करें तो एक्ट्रेस ‘एक दिन’ के बाद बॉलीवुड की ‘रामायण’ फिल्म में में दिखाई देंगी, इस फिल्म में वो माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं और जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘रामायण’ फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

 Read More: Sajid Khan का टूटा पैर, Ekta Kapoor के सेट पर हुआ हादसा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।