Henil Patel Five Wicket Haul: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को अपना नया तेज़ गेंदबाजी हथियार मिल गया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में भारतीय पेसर हेनिल पटेल ने ऐसा धमाका किया कि पूरी क्रिकेट दुनिया की नजरें उन पर टिक गईं। महज़ 18 साल के इस गेंदबाज़ ने USA की टीम को समेटने में अकेले दम पर बड़ी भूमिका निभाई और बता दिया कि भारत की फास्ट बॉलिंग फैक्ट्री अभी और खतरनाक होने वाली है।
डेब्यू मैच में धमाल

हेनिल पटेल ने अपने डेब्यू अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में 16 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। उनकी घातक गेंदबाज़ी के आगे अमेरिकी बल्लेबाज़ टिक ही नहीं पाए और पूरी टीम सिर्फ 107 रन पर ढेर हो गई। शुरुआत से ही हेनिल ने स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाज़ों को बांधकर रखा। उन्होंने पहले स्पेल में ही USA के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी थी।
जमकर मचाया धमाल

बुलावायो की मददगार पिच पर हेनिल ने पहले ओवर से ही कहर बरपाना शुरू कर दिया था। उन्होंने सबसे पहले अमरिंदर गिल को पवेलियन भेजा, फिर अर्जुन महेश को चलता किया। USA के कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव को तो उन्होंने खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया। इसके बाद 35वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर उन्होंने अपना फाइव विकेट हॉल पूरा किया और मैच पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया।

हेनिल पटेल भी जसप्रीत बुमराह की तरह गुजरात से आते हैं और उनकी गेंदबाज़ी में भी वही घातक झलक नजर आती है। दोनों तरफ मूवमेंट, शांत रन-अप और डेथ ओवर्स में जबरदस्त कंट्रोल। रिकॉर्ड की बात करें तो अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए यह आठ साल बाद किसी ने पांच विकेट हॉल लिया है।
Also Read: भारत – पाकिस्तान मैच की भयंकर डिमांड, टिकट हासिल करने के लिए बेहाल हुए फैंस























