Elvish Yadav की क्लास लगाए जाने पर भड़के फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे Salman Khan

Summary :

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इस वक़्त ओटीटी पर जमकर धमाल मचाता हुआ दिख रहा हैं। शो अब धीरे-धीरे अपने फिनाले के करीब जाता हुआ दिख रहा हैं। ऐसे में अब सारे ही कंटेस्टेंट गेम को जीतने की होड़ में लगे हुए हैं। इसी के साथ बीते दिन यानी शनिवार को वीकेंड का वार भी काफी दिलचस्प देखने को मिला।

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इस वक़्त ओटीटी पर जमकर धमाल मचाता हुआ दिख रहा हैं। शो अब धीरे-धीरे अपने फिनाले के करीब जाता हुआ दिख रहा हैं। ऐसे में अब सारे ही कंटेस्टेंट गेम को जीतने की होड़ में लगे हुए हैं। इसी के साथ बीते दिन यानी शनिवार को वीकेंड का वार भी काफी दिलचस्प देखने को मिला। जहां शो के होस्ट सलमान खान सभी घरवालों की जमकर क्लास लगाते नजर आए। 
दरअसल पुरे हफ्ते के एपिसोड्स को देखने के बाद फैंस को वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार रहता हैं। जहां सलमान खान घरवालों को पुरे हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड सबमिट करते हैं। लेकिन इस बार का वीकेंड का वार कुछ ज्यादा ही खास था यही वजह है की शो के होस्ट सलमान खान इस वक़्त ट्वीटर पर ट्रेंडिंग के पोजीशन पर चल रह हैं। दअरसल 7वें वीकेंड के वार में सलमान खान ने एल्विश और बेबीका को उनके रवैये को लेकर जमकर फटकार लगाई। 
वीकेंड का वार में सलमान खान ने एल्विश को इतना लताड़ा कि वो रो पड़े। यही नहीं एल्विश की मां को भी शो पर बुलाया गया। इन सबसे एल्विश के फैंस काफी नाराज हैं। लोग जमकर सलमान और शो के मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं। दरअसल हुआ यूं की सलमान ने एल्विश को उनकी अभद्र भाषा और शो में हिंसक और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर गुस्सा जाहिर किया। दरअसल एल्विश ने अपने साथियों अभिषेक और मनीषा के साथ मिलकर बेबिका के साथ अपमानजनक व्यवहार किया था। इसी मामले को लेकर सलमान खान ने एल्विशा की क्लास लगाई थी। 
एलवीश की बात-चित जो उनके दोस्तों के साथ हुई थी इस बात-चित की क्लिप भी सलमान खान ने घरवालों को दिखाई जिसमे एलवीश कई ऐसे अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते दिखे जहां मेकर्स को उनके आवाज को बीप करना पड़ा। सलमान इसी पर भड़के हुए थे, और उन्होंने एल्विश को सुना दिया। 
इतना ही नहीं  एलवीश ने अपने आंसू तब और नहीं रोक पाए जब शो में वीडियो कॉल के जरिये उनकी मां को बुलाया गया। जहां अपनी मां को देखते ही एलवीश खुद को रोक नहीं पाए और खूब इमोशनल होते दिखाई दिए। वही अब ये सारी चीजें देखकर एलवीश के फैंस शो के मेकर्स और सलमान खान को जमकर खरी-खोटी सुनाते दिख रहे हैं। जहां कमेंट सेक्शन में फैंस सलमान की क्लास लेते भी दिखाई दे रहे हैं। 

Desk Team