इस हफ्ते OTT पर होगा हंगामा, ये नई 3 कहानियां आपको देंगी फुल एंटरटेंमेंट

Friday OTT Release

Friday OTT Release: आप अगर OTT पर नई हिंदी फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो ये हफ्ता आपका हो सकता है. क्योंकि, इस हफ्ते आपके लिए कुछ दिलचस्प कहानियां आने वाली हैं. अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित सीरीज, एक एक्शन ड्रामा और एक पारिवारिक कहानी रिलीज होने जा रही है. इन कहानियों में रिश्तों, समाज और भावनाओं से जुड़ी कई बातें देखने को मिलेंगी. तो चलिए एक बार जान लेते है कि इस हफ्ते OTT पर आपको कौन सा कंटेंट देखन को मिलेगा.

1. Chiraiya

Friday OTT Release
Friday OTT Release (Source: Social Media)

चिरैया एक ऐसी सीरीज है, जो समाज की सोच और महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल उठाती है. ये कहानी एक ऐसी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है जो शादी में होने वाले दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाती है. यह सीरीज दिखाती है कि कई बार समाज और व्यवस्था महिलाओं की सहमति को नजरअंदाज कर देती है, लेकिन अब वो इसके खिलाफ खड़ी होती है. अगर कम शब्दों में समझाया जाए तो ये कहानी महिला सशक्तिकरण के ऊपर बनी है.

कहां देखें: JioHotstar
कब देखें: 6 मार्च 2026

2. Subedaar

Friday OTT Release
Friday OTT Release (Source: Social Media)

सूबेदार एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक पूर्व सैनिक अर्जुन मौर्य के इर्द-गिर्द घूमती है. देश के लिए लड़ने के बाद जब वह आम जिंदगी में लौटता है, तो उसे कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. हालात ऐसे बन जाते हैं कि उसे अपने परिवार और शहर की सुरक्षा के लिए फिर से लड़ाई लड़नी पड़ती है. इस फिल्म में अनिल कपूर बतौर लीड एक्टर नजर आने वाले हैं.

कहां देखें: Prime Video India
कब देखें: 5 मार्च 2026

3. Jab Khuli Kitaab

Friday OTT Release
Friday OTT Release (Source: Social Media)

जब खुली किताब एक फैमिली ड्रामा है जो एक बुजुर्ग दंपति की कहानी दिखाता है. गोपाल अपनी पत्नी अनुसूया के लंबे समय तक बीमार रहने के बाद अकेलेपन भरी जिंदगी जी रहा होता है. लेकिन जब उसकी पत्नी को होश आता है, तो उनके रिश्ते से जुड़े कई पुराने राज और दबे हुए जज्बात सामने आने लगते हैं. लेकिन बात जब बिगड़ती है जब उनके बीते 50 साल पुराने राज़ सबके सामने आने लगते हैं. तो ये फैमिली ड्रामा सच में आपके लिए काफी मनपसंदीदा हो सकती है.

कहां देखें: Zee5
कब देखें: 5 मार्च 2026

Read More: Khamenei के निधन पर Farrhana Bhatt ने जताया दुख, जानें क्यों आग बबुला हुए हिना खान के पति रॉकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।