जब कैमरामैन ने गौहर खान को मास्क हटाने को कहा, भड़की एक्ट्रेस ने पलटकर दिया ये जवाब

Summary :

कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर झेलने के बाद सितारे काफी एहतियात बरत रहे हैं। सेट पर हो या आम जिदंगी हर जगह उन्हें मास्क से लेकर सैनिटाइजर तक उन्हें उपयोग करते हुए स्पॉट किया जाता रहा है।

कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर झेलने के बाद सितारे काफी एहतियात बरत रहे हैं। सेट पर हो या आम जिदंगी हर जगह उन्हें मास्क से लेकर सैनिटाइजर तक उन्हें उपयोग करते हुए स्पॉट किया जाता रहा है। ऐसे में बीती रोज टीवी अदाकारा गौहर खान एक सुपरमार्केट ग्रॉसरी खरीदने पहुंची थीं। इस बीच जब एक्ट्रेस से मास्क हटाने के लिए कहा गया तो वह फोटोग्राफर्स पर भड़क गईं।
 गौहर खान सुपरमार्केट पहुंची  
दरअसल जब सुपरमार्केट से निकलते ही गौहर तुरंत अपनी कार की ओर बढ़ने लगीं। इस बीच फोटोग्राफर्स ने उनसे मास्क निकालने के लिए कहा तो इस पर गौहर उन्हें साफ इंकार कर दिया और वह काफी गुस्से में नजर आई। उन्होंने फोटोग्राफर्स से कहा- ‘सर, आप कौन से टाइम्स पे चल रहे हो वो तो देखो। वहीं, गौहर खान के ऑउटफिट की बात करें तो  इस दौरान व्हाइट कलर की टीशर्ट और ब्लैक लेगिंग्स पहन रखी थी। 

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन 
इस वायरल हो रहे वीडियो के आखिर में गौहर एक फैन को सेल्फी लेने से भी माना करते दिखीं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो यह है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘लोगों से मास्क उतारने के लिए कहना बंद करे और जिम्मेदार बनिए। जबकि एक अन्य यूजर ने कहा- चलो कोई तो है जिसने फोटो खिंचाने के चक्कर में मास्क नहीं हटाया। 
मालूम हो कोरोना महामारी के इस खौफनाक दौर में सेलेब्स अपना काफी ध्यान रख रहे हैं। ऐसे में आम जनता से लेकर सितारें वैक्सीन की डोज लगवा रहे हैं। हाल ही में गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने कोविड 19 वैक्सीन की फर्स्ट डोज ले ली है। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वह भी जल्द से जल्द वैक्सीन ले लें। 

Desk Team