बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बेशक गौरी खान फिल्मी पर्दे से दूर रहती हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक शूट की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है,जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं।

ये रही गौरी की ग्लैमरस तस्वीर
हाल ही में गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर उनके पीकॉक मैगजीन के लिए हुए फोटोशूट से है। वैसे कुछ भी हो गौरी इस तस्वीर में कायमत ढा रही है। किंग खान की वाइफ तस्वीर में स्लिट ड्रेस
पहने नजर आ रही हैं।
पहने नजर आ रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने जैकेट कैरी की हुई है। वहीं गौरी खान के लुक की बात की जाए तो उन्होंने बेहद लाइट मेकअप किया हुआ है साथ ही बालों को खुला छोड़ा हुआ है। अपने लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने बूट्स पहने हुए है। पोस्ट के कैप्शन में गौरी खान ने लिखा,आउटडोर शूट्स की बात ही कुछ अलग है।
बता दें गौरी खान इस फोटोशूट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही शेयर कर चुकी हैं। जिसमें गौरी फेदर डे्रस पहने नजर आई। इसके अलावा एक और अन्य ड्रेस में गौरी टाइगर प्रिंट वाली बॉडी हगिंग डे्रस भी पहनी हुई थी,जिसमें गौरी खान बहुत खूबसूरत नजर आई।

मालूम हो शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में एक मशहूर नाम है। गौरी ने कई बड़ी-बड़ी हस्तियों के घर डिजाइन का किए हुए है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट,वरुण धवन,रणबीर कपूर और करण जौहर के घरों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा गौरी ने कई रेस्तरां भी डिजाइन किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



