पार्टनर में साथ काम करने के बाद भी गोविंदा ने सलमान खान के साथ काम करने से किया था इंकार

Summary :

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग, डांस और एक्सप्रेशन के दम पर गोविंदा ने ख़ास पहचान बनाई है। लेकिन एक वक़्त ऐसा भी आया जब गोविंदा के पास काम ही नहीं था। ऐसे में उन्हें बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सहारा दिया। हालांकि, हाल ही में गोविंदा ने खुलासा किया और कहा कि ‘फिल्म पार्टनर के बाद सलमान उनके पास एक फिल्म करने का ऑफर लेकर आए थे। लेकिन गोविंदा ने सलमान के ऑफर को ठुकरा दिया।

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग, डांस और एक्सप्रेशन के दम पर गोविंदा ने ख़ास पहचान बनाई है। वो एक्शन, कॉमेडी, रोमांटिक हर तरह के रोल में अपने आपको बखूबी ढाल लेते है। एक वक़्त था जब गोविंदा बॉलीवुड में छाए हुए थे। उनकी हर फिल्म सुपरहिट होती थी और उनके पास फिल्मो की लाइन लगी रहती थी। लेकिन एक वक़्त ऐसा भी आया जब गोविंदा के पास काम ही नहीं था। ऐसे में उन्हें बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सहारा दिया।  
इसके बाद गोविंदा और सलमान खान ने मिलकर बड़े पर्दे पर साथ में काम करके धमाल मचाया। उन्हें एक साथ देखना हमेशा खुशी की बात होती है और जब भी यह जोड़ी साथ में काम करने का फैसला करती है तो उनके फैंस काफी खुश हो जाते हैं। हालांकि, हाल ही में गोविंदा ने खुलासा किया और कहा कि ‘फिल्म पार्टनर के बाद सलमान उनके पास एक फिल्म करने का ऑफर लेकर आए थे। जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर करने वाले थे। ये फिल्म मराठी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म ‘शिक्षांच्या आइचा घो’ की हिंदी रीमेक थी। लेकिन गोविंदा ने सलमान के ऑफर को ठुकरा दिया। 
काम की कमी होने के बावजूद और सलमान के खुद ऑफर करने के बाद भी गोविंदा ने ऐसा क्यों किया? क्या वो सलमान के साथ काम नहीं करना चाहते थे? नहीं वजह तो कुछ और थी। दरअसल, गोविंदा को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने फिल्म को ना कह दिया था।’
उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे कहानी पसंद नहीं आई। मुझे पता था कि ये फिल्म मराठी की सुपरहिट फिल्म का रिमेक था। लेकिन मैं इस फिल्म को लेकर सहमत नहीं था। इसमें कोई शक नहीं हैं कि मैं अभी भी काम का भूखा हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं कुछ ऐसा करूंगा जो मेरे दिल को नहीं छूता। महेश मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं और जब कुछ अच्छा होगा तो मैं उनके साथ काम करूंगा। जहां तक ​​सलमान की बात है वो और मैं एक साथ कॉमेडी मसाला फिल्मों के लिए अच्छे हैं। इस तरह की कला ऐसी फिल्मों के लिए नहीं हैं।’

Desk Team