Govinda की भांजी Ragini Khanna ने इस वजह से छोड़ा था कपिल शर्मा शो? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Summary :

एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना को शो ससुराल गेंदा फूल से नेम-फेम मिला था. इस शो में वो सुहाना के रोल में नजर आई थीं. वो कपिल शर्मा के शो का भी हिस्सा रही थीं. उन्हें कपिल शर्मा के साथ काम करते हुए देखा गया था. हालांकि, अब रागिनी लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं. अब उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने कपिल शर्मा शो क्यों छोड़ा था. रागिनी खन्ना ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा शो? हिंदी रश के साथ पॉडकास्ट में रागिनी ने कहा कि उनके लिए शो में कुछ नया बचा नहीं था. वो शो…

एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना को शो ससुराल गेंदा फूल से नेम-फेम मिला था. इस शो में वो सुहाना के रोल में नजर आई थीं. वो कपिल शर्मा के शो का भी हिस्सा रही थीं. उन्हें कपिल शर्मा के साथ काम करते हुए देखा गया था. हालांकि, अब रागिनी लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं. अब उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने कपिल शर्मा शो क्यों छोड़ा था.

रागिनी खन्ना ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा शो?

हिंदी रश के साथ पॉडकास्ट में रागिनी ने कहा कि उनके लिए शो में कुछ नया बचा नहीं था. वो शो में हॉट गर्ल के तौर पर ही दिखाई जा रही थीं. प्रोडेक्शन से उनके एक फ्रेंड ने रोल के लिए बुलाया था. उन्होंने कहा कि उनके लिए सिर्फ हॉट गर्ल के रोल्स लिखे गए थे. जहां लड़कियों को शॉर्ट और रिवीलिंग कपड़े पहनने होते थे.

इसके बाद पॉडकास्ट में सभी ने मजाक करते हुए कहा कि मेकर्स को हॉट गर्ल नहीं मिली तो उन्होंने कृष्णा अभिषेक से वो रोल करवाया. रागिनी ने कहा कि शो में कृष्णा अभिषेक हॉट गर्ल हैं.

महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करना हो गया नॉर्मल

पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने इस बात पर भी मज़ाक किया कि अगर उस शो के मेकर्स को कोई हॉट लड़की नहीं मिलती तो वे कृष्णा अभिषेक से वह रोल करवा लेते. रागिनी ने आगे कहा कि कृष्णा अभिषेक उर्फ ​​सपना भी शो में हॉट लड़की हैं. फिर उनसे पूछा गया कि क्या ऐसे शो में महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करना नॉर्मल हो गया है.

रागिनी ने कहा, “अगर आप लीडिंग लेडी को ऑब्जेक्टिफाई नहीं करेंगे, तो कौन करेगा?” ऐसा लगता है कि रागिनी हमेशा हॉट लड़की की भूमिका निभाने के लिए कहे जाने से नाखुश थीं. रागिनी ने पहले कहा था कि वह डेली सोप नहीं करना चाहती हैं. वह कभी टीवी शो, रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं, लेकिन लंबे समय तक काम करने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा.

इन शोज में दिखीं रागिनी खन्ना

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें शो राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी में देखा गया था. इस शो में उन्हें पसंद किया गया था. उन्होंने भास्कर भारती, देख इंडिया देख, ससुराल गेंदा फूल, बिग मनी: छोटा पर्दा बड़ा गेम, मीठी छुरी नंबर 1, झलक दिखला जा, कहानी कॉमेडी सर्कस की जैसे शोज किए हैं.

आखिरी बार उन्हें 2016 में गुड मॉर्निंग विद रागिनी खन्ना में होस्ट के तौर पर देखा गया था. उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है. वो तीन थे भाई, भाजी इन प्रॉब्लम, गुरुगांव, पोशम पा, घूमकेतु जैसी फिल्में की हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।