बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों के बाद उनके और एक्टर हर्षवर्धन राणे के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
Harshvardhan Rane And Sanjeeda Shaikh Dating Rumours: मिलती-जुलती तस्वीरों ने बढ़ाई डेटिंग की अफवाहें
View this post on Instagram
हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह चाय बनाते और ऑमलेट तैयार करते नजर आए। उन्होंने उस जगह की झलक भी दिखाई जहां वह ठहरे हुए थे। वहीं दूसरी तरफ संजीदा शेख ने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह चाय का मज़ा लेती दिखीं। उनकी एक तस्वीर में भी उसी तरह के किचन सेटअप और ऑमलेट बनाते हुए एक शख्स की झलक दिखाई दी, जैसा हर्षवर्धन की पोस्ट में नजर आया था।
ऐसे में दोनों की तस्वीरों में बैकग्राउंड, हरियाली और लोकेशन काफी मिलती-जुलती दिखाई दी, जिसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे थे।
पुणे के पास वेकेशन की चर्चा
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख हाल ही में पुणे के पास पानशेत में वेकेशन पर गए थे। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की, लेकिन उनकी अलग-अलग पोस्ट में दिखी सिमीलेरिटी ने सोशल मीडिया पर चर्चा को बढ़ा दिया। यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले 2023 में भी दोनों ने गिर फॉरेस्ट ट्रिप से मिलती-जुलती तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद उनके डेटिंग की अटकलें लगाई गई थीं।
फिल्म ‘तैश’ में साथ नजर आए थे दोनों

हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘तैश’ में पहली बार साथ काम किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था। अब यह जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘कुन फाया कुन’ में भी नजर आएगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।
संजीदा शेख की पर्सनल लाइफ

संजीदा शेख ने साल 2012 में टीवी एक्टर आमिर अली से शादी की थी। दोनों साल 2019 में सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता भी बने थे। हालांकि, रिश्ते में आई परेशानियों के बाद दोनों 2020 में अलग हो गए और 2021 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद संजीदा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।
आने वाले प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजीदा शेख जल्द ही फिल्म ‘जीवन बीमा योजना’ में नजर आएंगी। यह एक डार्क कॉमेडी-क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक डोगरा कर रहे हैं। फिल्म में अरशद वारसी और विजय राज भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्मों में ‘सिला’ और ‘फोर्स 3’ शामिल हैं। अब फैंस दोनों कलाकारों की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं।
Read More: ‘Awarapan 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें फैंस क्यों हुए दिशा पाटनी से नाराज़?


Download Android App
Download iOS App




