बीते दिनों लाखों महिला फैंस के दिल टूटे थे जब मालूम पड़ा था की अभिनेता विकी कौशल हरलीन सेठी को डेट कर रहे है और हरलीन सेठी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विकी कौशल के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसमे दोनों ‘हाउस द जोश’ करते दिखाई दे रहे थे।
करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण में भी अभिनेता विकी कौशल ने बताया था की उनकी जिंदगी में कोई स्पेशल गर्ल है। हालांकि विकी ने साफ़ साफ़ हरलीन का नाम तो नहीं लिया था पर इतना जरूर कहा था कि उन्होंने किसी को चुना है और वो उनके साथ बेहद खुश है।
हरलीन सेठी ने भी विकी कौशल के साथ रिलेशनशिप को लेकर कभी जयदा कुछ नहीं कहा और उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी विकी ने सिर्फ ‘टीम’ कमेंट किया था।
इसके बाद नेहा धूपिया के शो पर विकी कौशल ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के हिट गाने ” में तेन्नु किन्ना प्यार करदा’ को अपनी लेडी लव के लिए डेडिकेट किया। विकी और हरलीन सेठी को एक दुसरे के साथ ज्यादा कभी देखा नहीं गया पर इतना जरूर सामने आया की दोनों एक दुसरे को पर्सनली और प्रोफेशनली काफी सपोर्ट करते है।
हरलीन सेठी विकी कौशल की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की सक्सेस पार्टी पर भी मौजूद थी वहीँ विकी ने हरलीन के वेब शो ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के पोस्टर को फैंस के साथ शेयर किया। विकी कौशल ने कॉफी विद करण में यहाँ तक कह दिया था की वो एक सीरियस रिलेशनशिप में है।
लेकिन अब ये खबर आ रही है की विकी और हरलीन सेठी की ये जोड़ी अलग हो गयी है। दोनों के बीच काफी दिनों से कुछ अनबन चल रही थी जिसके चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।
ब्रेकअप की खबर को और बल इसलिए भी मिला क्योंकि बीते दिनों हरलीन ने विकी कौशल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। साथ ही कई सारे दिल टूटने वाले स्टेटस भी लाइक करें है। इस सब चीजों को देखते हुए यही कयास लगाए जा रहे है की दोनों का ब्रेकअप हो गया है।


Download Android App
Download iOS App









