Asim Riaz से ब्रेकअप के बाद एक बार फिर प्यार में Himanshi Khurana, जानें कौन है वो शख्स?

Summary :

पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी शख्सियत हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खुद को नेशनल टेलीविजन पर ‘पंजाब की ऐश्वर्या राय’ कह चुकीं हिमांशी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके एक वीडियो ने फैंस को इस बात पर सोचने को मजबूर कर दिया है कि क्या हिमांशी को फिर से प्यार हो गया है? इंस्टाग्राम वीडियो से बढ़ीं अटकलें हाल ही में हिमांशी (Himanshi Khurana) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वीडियो…

पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी शख्सियत हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खुद को नेशनल टेलीविजन पर ‘पंजाब की ऐश्वर्या राय’ कह चुकीं हिमांशी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके एक वीडियो ने फैंस को इस बात पर सोचने को मजबूर कर दिया है कि क्या हिमांशी को फिर से प्यार हो गया है?

इंस्टाग्राम वीडियो से बढ़ीं अटकलें

हाल ही में हिमांशी (Himanshi Khurana) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वीडियो में वह एक कार में बैठी नजर आ रही हैं और उनके साथ एक अज्ञात युवक भी मौजूद है। हालांकि वीडियो में उस शख्स का चेहरा नहीं दिखाया गया, लेकिन उसका हाथ कैमरे में जरूर नजर आ रहा है। खास बात यह है कि वीडियो में हिमांशी फूलों के गुलदस्ते के साथ सजी-धजी, शर्माती और मुस्कुराती नजर आ रही हैं। उनका पूरा हावभाव ऐसा है जैसे वो किसी खास के साथ बहुत खुश हैं।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने फिल्म ‘एक था टाइगर’ का रोमांटिक गाना ‘तुम हो तो’ भी लगाया हुआ है, जो उनकी फीलिंग्स को साफ़ तौर पर दिखा रहा है। फैंस इसे उनकी लव लाइफ का “सॉफ्ट लॉन्च” मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कयास लगा रहे हैं कि हिमांशी अपनी जिंदगी में किसी नए शख्स को जगह दे चुकी हैं।

फैंस के रिएक्शन्स ने बढ़ाया माहौल

वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स के सवालों और बधाइयों की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने एक्साइटेड होकर पूछा, “ये आदमी कौन है हिमांशी?” वहीं एक अन्य ने लिखा, “बधाई हो, तुम खुश रहो, तुम ये डिजर्व करती हो।” कुछ फैंस ने वीडियो को ‘किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव’ का संकेत बताया, तो कुछ ने इसे साफ तौर पर ‘सॉफ्ट लॉन्च’ करार दिया। दिलचस्प बात यह है कि कुछ लोग इस वीडियो में आसिम रियाज को टैग कर रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि पुरानी यादें अभी भी लोगों के जेहन में हैं।

himanshi khurana

 

 

कब हुआ था आसिम रियाज से ब्रेकअप

बता दें, कि हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और आसिम रियाज की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता चर्चा में आ गया। शो खत्म होने के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में दरारें आ गईं। बाद में खबरें आईं कि धार्मिक मतभेदों के चलते दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

himanshi khurana

ब्रेकअप के बाद हिमांशी (Himanshi Khurana) ने लंबे समय तक अपने निजी जीवन को लेकर चुप्पी बनाए रखी। हालांकि, उनके कुछ इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट्स से यह साफ था कि वह इस ब्रेकअप से इमोशनली हर्ट हुई थी।

अभी तक नहीं की पुष्टि

वहीं इस वीडियो के बाद हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने अब तक अपने नए रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। न तो उन्होंने वीडियो में उस शख्स की पहचान बताई और न ही किसी बयान के जरिए रिलेशनशिप की बात मानी है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन्स और वीडियो के अंदाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हिमांशी अब अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं। क्या यह वाकई नया रिश्ता है या सिर्फ एक प्रमोशनल वीडियो? इस सवाल का जवाब तो वक्त ही देगा, लेकिन फिलहाल हिमांशी खुराना ने एक बार फिर अपने फैंस के बीच एक्ससाइमेंट जरूर बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: Karan Aujla और Yo Yo Honey Singh की बढ़ी मुश्किलें, ‘MF गबरू’ गाना बना मुसीबत !

Yashika Jandwani