इस साल रूपहले परदे पर कई स्टार किड्स लॉन्च होने वाले हैं जिनका दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए कलाकारों को लॉन्च करने के मामले में करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला हमेशा आगे रहते हैं। साजिद ने तो कई नई तारिकाओं को दर्शकों से रूबरू करवाया है। जैकलीन, कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ को साजिद ने ही लॉन्च किया था और अब बारी है सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की।
यह तो सभी जान चुके हैं कि अहान, साजिद के बैनर से ही लॉन्च होंगे लेकिन हीरोइन अब तक फाइनल नहीं हो पा रही थी। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अहान के साथ वह निर्माता विजय गलानी की बेटी हितिका को भी लॉन्च करेंगे। मुंबई से इकनॉमिक्स में ग्रैजुएट हितिका कहती हैं कि मैं साजिद भाई को बचपन से ही जानती हूं।
मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं। वह और मेरे पिता काफी करीबी दोस्त हैं और वह मुझे अपनी बेटी जैसा समझते हैं। लगभग 5 साल पहले उन्होंने मजाक में यह कहा था कि मैं ऐक्ट्रेस बन सकती हूं उसके बाद से ही मैं अपने बड़े लॉन्च की तैयारी कर रही हूं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



