हॉलीवुड के एक्शन हीरो ब्रूस विलिस के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर है। एक्टर के परिवार की तरफ से एक बेहद ज़रूरी अनाउंसमेंट की गयी है। ये अनाउंसमेंट वाकई चौंकाने वाली है। ब्रूस के परिवार ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि एक्टर एक गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की वजह से अपना एक्टिंग करियर छोड़ रहे हैं। दरअसल, एक्टर Aphasia नाम की बीमारी से जूझ हैं। इस बारे में एक्टर के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी करते हुए विलिस के संन्यास की घोषणा की।

परिवार ने बताया कि ब्रूस विलिस अफेजिया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिससे स्पीच को व्यक्त करने या समझने की क्षमता काफी कम हो जाती है। ब्रूस विलिस की बेटी, रुमर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक संयुक्त बयान शेयर किया जिसमें लिखा है, ‘ब्रूस के फैंस के लिए, एक परिवार के रूप में हम यह साझा करना चाहते हैं कि हमारे प्यारे ब्रूस कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हाल ही में उनके Aphasia से पीड़ित होने की जानकारी मिली है। यह बीमारी उनके बोलने, लिखने और भाषा को समझने की क्षमता को प्रभावित कर रही है। इसके परिणाम स्वरूप और बहुत सोच- विचार कर ब्रूस ने अपने एक्टिंग करियर को छोड़ने का फैसला किया है।’

‘यह हमारे परिवार के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। हम आप सबके लगातार प्यार और समर्थन की सराहना करते हैं। हम एक मजबूत परिवार के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। हम जानते हैं कि ब्रूस आपके लिए कितना मायने रखते हैं, जैसा कि आप सब उनके लिए रखते हैं। जैसा कि ब्रूस हमेशा कहते हैं, जीते रहो और अब हम ऐसा ही करने की योजना बना रहे हैं।’
एक्टर के करियर की बात करें तो विलिस ने 1980 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने द वर्डिक्ट, मूनलाइटिंग, द बॉक्सिंग, हॉस्टेज, आउट ऑफ डेथ, ग्लास जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा एक्टर को उनकी सीरीज डाई हार्ड के लिए जाना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



