बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत को एक बार फिर अपने एक्स- बॉयफ्रैंड्स की याद आई है। वैसे तो अक्सर जब भी कंगना को इनकी याद आती है वो उनको लेकर बड़े- बड़े इलज़ाम लगाती है और पब्लिकली उनकी बैंड बजाना शुरू कर देती है। लेकिन इस बार तो मामला उल्टा है।

अब कंगना ने रितिक रोशन और आदित्य पंचोली को याद करके उनकी खिलाफ कोई बात नहीं की। लेकिन उनका नाम इस्तमाल करके भड़ास ज़रूर निकाली है।

दरअसल हाल ही में कंगना को खुशखबरी मिली है। बीएमसी ने उनका ऑफिस तोड़ा दिया था। इस केस का फैसला कंगना के पक्ष में आया है। अब इस मामले में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर का रिऐक्शन आया है। उन्होंने कंगना को लेकर कुछ गलत शब्दों का इस्तमाल किया और उन्हें ‘नटी’ और ‘दो टके की’ कहा। इस पर अब कंगना रनौत ने रियेक्ट किया है। कंगना ने ट्वीट किया है कि महाराष्ट्र सरकार के आगे आदित्य पंचोली और रितिक रोशन अच्छे लोग लगने लगे है।

कंगना ने ट्वीट कर लिखा, मैंने कुछ महीनों में महाराष्ट्र सरकार से इतने लीगल केस, गालियां, बेइज्जती झेली हैं कि बॉलिवुड माफिया और आदित्य पंचोली और रितिक रोशन जैसे लोग भले लगने लगे। पता नहीं मुझमें ऐसा क्या है जो लोगों को इतना परेशान कर देता है।

वैसे कंगना को सरकार से मिल रहे अपमान के बाद हो सकता है उन्हें अब बॉलीवुड शायद अच्छा लगने लगे और उनकी बॉलीवुड के लिए नफरत शायद थोड़ी कम हो जाए।


Download Android App
Download iOS App



