ऋतिक रोशन ने इंटरनेट के जरिये कियारा आडवाणी से ली ये पर्सनल एडवाइस, अब फैंस के बीच मची खलबली

Summary :

हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर का हर अंदाज उनके फैंस को अपना कायल बना देता है।

हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर का हर अंदाज उनके फैंस को अपना कायल बना देता है। ऋतिक ने अपने डांस से लेकर बेहतरीन अभिनय और फिटनेस से आज भी अच्छे- अच्छों को पीछे छोड़ा हुआ है।एक्टर फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में अपनी एक लेटेस्ट पोस्ट की वजह से एक्टर जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं।  
फैंस को हजम नहीं हुई ये बात? 
सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहने वाले ऋतिक रोशन वैसे तो अक्सर ही फैंस के लिए अपनी नई-नई फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन इस बार वाला ऋतिक का पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल हाल ही में ऋतिक ने अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन इसके वायरल होने की वजह ऋतिक की फोटो नहीं, बल्कि इसके साथ लिखा कैप्शन है। जी हां एक्टर ने इस नई स्टनिंग तस्वीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को टैग करते हुए उनसे पर्सनल सवाल किया है, जो अब फैंस को बिल्कुल हजम नहीं हो पा रहा है।  

दरअसल ऋतिक रोशन ने अपनी एक नई कूल लुक वाली फोटो को शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा, ‘हे कियारा आडवाणी क्या तुम्हें लगता है कि ये ठीक लग रहा है?’ तो बस ऐसे में फैंस के मन में अब तरह-तरह के सवाल पैदा होना लाजमी है  कि आखिर ऋतिक ने क्यों कियारा से ही इस तरह का सवाल किया है? क्योंकि इससे पहले कभी इन दोनों सितारों के बीच इतना खास बांड देखने को नहीं मिला है।    
लोगों ने लगाए कयास…
वैसे अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋतिक और कियारा जल्द ही किसी फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। अगर वाकई ऐसा कुछ होगा तो यह पहली बार होगा जब कियारा और ऋतिक किसी फिल्म में साथ काम करेंगे।  
  
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस वक्त ऋतिक को जल्द ही फिल्म ‘कृष 4’, ‘फाइटर’ और साउथ फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिन्दी रीमेक में देखा जाएगा। वहीं, कियारा ‘शेरशाह’, ‘जुग जुग जियो’ और ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आएंगी।  

Desk Team