टोक्यो ओलंपिक में हार के बावजूद मैरी कॉम ने जीता प्रियंका चोपड़ा का दिल, एक्ट्रेस ने की जमकर तारीफ

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने यूं तो अपने फिल्मी करियर में कई सारी फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने यूं तो अपने फिल्मी करियर में कई सारी फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिसकी वजह से प्रियंका ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, प्रियंका ने भारत की चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरी कॉम की बायॉपिक में उनकी भूमिका निभाई थी। 
 इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। बीते गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक्स में वर्ल्ड चैंपियन रह चुकीं मैरी कॉम को हार का मुंह देखना पड़ा है।  मैरी कॉम कोलंबिया की इनग्रिट वैलेंसिया से हार गईं। बावजूद इसके प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर मैरी कॉम की जमकर तारीफ की है। 
प्रियंका ने मैरी कॉम के लिए किया पोस्ट… 
देसी गर्ल से मशहूर हुई प्रियंका ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर मैरी कॉम की एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा, असली चैंपियन ऐसे नजर आते हैं। बहुत खूब मैरी कॉम…आपने हमें बताया है कि जुनून और लगन से कितनी आगे जाया जा सकता है। आपने हमें प्रेरित किया है और जब भी अपना हाथ उठाया है हमेशा हमें गर्व कराया है।#Legend’

गौरतलब है मैच खेलने के बाद मैरी कॉम को ऐसा अंदेशा हुआ की उन्होंने इस मैच को अपने नाम कर लिया है। हालांकि बाद में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजूजू के ट्वीट के बाद उन्हें पता चला कि वह हार गई हैं। उन्होंने अपनी हार के 2 घंटे बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, मुझे लगा कि मैं जीत गई हूं लेकिन कुछ समय के बाद मैंने किरेन रिजूजू का ट्वीट देखा। मुझे झटका लगा और निराशा भी हुई। 
बताते चले उमंग कुमार के डायरेक्शन में बनी मैरी कॉम की बायॉपिक साल 2014 में रिलीज हुई थी। वहीं इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ लीड रोल में दर्शन कुमार नजर आए थे।

Desk Team