ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ लोगों के दिलों पर राज कर रही है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस दमदार ओपनिंग की और अब यह फिल्म लगातार कमाई के नए-नए रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। फिल्म ने अब 7वें दिन की कमाई से वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस खुशखबरी को मेकर्स ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रिलीज से पहले की सनसनीखेज चर्चा के बाद, फिल्म ने शानदार रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ हासिल किया, जिससे ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई करने और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों की संख्या बरकरार रखने में मदद मिली है। हाल ही में, प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर 7 दिनों में दुनियाभर में 250 करोड़ की कमाई का अपडेट पोस्ट किया। मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, “कीप योर लव पौरिंग इन! फाइटर फॉरएवर ”
- ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ लोगों के दिलों पर राज कर रही है
- फिल्म ने अब 7वें दिन की कमाई से वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया
साउथ में भी फिल्म का दबदबा
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, ‘फाइटर’ की शुरुआत के बाद उसकी लगातार रफ्तार बनाए हुए है। साथ ही ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय की शानदार परफॉरमेंस ने न सिर्फ लोकल ऑडियंस को जोड़कर 140 करोड़ से अधिक का डोमेस्टिक कलेक्शन किया है। वहीं अब इंटरनेशनल कलेक्शन मिलाकर 7 दिनों में 250 करोड़ से अधिक की आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने दक्षिण के प्रमुख मार्केट्स यानी चेन्नई और हैदराबाद में भी असाधारण प्रदर्शन किया है, जहां शो कथित तौर पर हाउसफुल रहे थे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “द बिज इन की इंटरनेशनल मार्केट्स कंटिन्यू टू बी स्ट्रॉन्ग, इवन ऑन वीकेंड्स मार्केट्स लाइक यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूज़ीलैंड आर स्टिल होल्डिंग फोर्ट, इवन आफ्टर एन एक्सीलेंट वीकेंड”।
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म भारतीय वायु सेना के जवानों की जांबाजी को करीब से दिखाती है।
View this post on Instagram
सातवें दिन किया इतना कलेक्शन
फाइटर का सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने करीब 6.35 करोड़ का बिजनेस किया है. फाइटर ने पहले दिन 22.5 करोड़, दूसरे दिन 39.5 करोड़, तीसरे दिन 27.5 करोड़, चौथे दिन 29, पांचवें दिन 8 करोड़ और छठे दि 7.5 करोड़ का बिजनेस किया था. जिसके बाद अब टोटल कलेक्शन 140.35 करोड़ हो चुका है. फिल्म इस वीकेंड पर 150 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी.
View this post on Instagram
रिपब्लिक डे का मिला था फायदा
फाइटर सिनेमाघरों पर 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. 26 जनवरी के हॉलीडे का इस फिल्म को बहुत फायदा मिला था. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में एकदम से उछाल आ गया था. जिसे देखकर हर कोई चौंक गया था. फिल्म ने दूसरे दिन 39 करोड़ का कलेक्शन किया था. रिपब्लिक डे जितना कलेक्शन फाइटर ने अभी तक किसी भी दिन नहीं किया है. इस हफ्ते कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है इसका फायदा भी फाइटर को मिलने वाला है.


Download Android App
Download iOS App



