Rajasthan में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, प्रशासनिक फेरबदल जारी 17 IAS Officers Transferred In Rajasthan, Administrative Reshuffle Continues

Rajasthan में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, प्रशासनिक फेरबदल जारी

Rajasthan

Rajasthan सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं जिसके तहत गौरव गोयल को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कुछ अधिकारियों को भी नियुक्ति दी गई है जो अपनी पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे।

  • राजस्थान सरकार ने IAS के 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं
  • गौरव गोयल को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है
  • राज्य में IPS के कुछ अधिकारियों को भी नियुक्ति दी गई है
  • राज्य के कार्मिक विभाग ने देर रात इस बारे में आदेश जारी किए

RAJASTHAN

राज्य के कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किए।

किसका कहाँ तबादला

JHNDA

इसके तहत राज्यपाल के सचिव पद पर तैनात सुबीर कुमार का तबादला प्रमुख सचिव (उच्च व तकनीकी शिक्षा) पद पर किया गया है। इस पद पर तैनात आईएएस अधिकारी भवानी सिंह देथा को प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। जिन IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें विकास एस भाले, डॉ पृथ्वी राज और पीसी किशन का भी नाम है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे आईपीएस अधिकारी अमित जैन, शाहीन सी, प्रशांत किरण, बी आदित्य आदि को भी नियुक्ति दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seventeen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।