बीते दिन यानी 28 सितंबर 2020 को देशभर के लोगों ने देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह जी की 113 वीं जयंती उन्हें नमन किया। इसमें कुछ सेलेब्स का नाम भी शामिल है,जिसमें मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और कंगना रनौत भी शामिल रहे। परंतु जहां कंगना हो वहां आराम से कोई किस्सा निपट जाए ऐसा हो पाना शायद नमुकिन है। तो बस ऐसे में जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच सोशल मीडिया पर बहस हो गई।

दरअसल कंगना और जावेद के बीच यह बहन संगीतकार के भगत सिंह को माक्र्सवादी बताने को लेकर शुरू हुई,उन्होंने ट्वीट करके लिखा था कि भगत सिंह माक्र्सवादी थे और उन्होंने एक मैं नास्तिक क्यों हूं नाम से एक लेख भी लिखा था,जिसके बाद कंगना रनौत ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

जावेद अख्तर का ट्वीट
जावेद अख्तर ने इसपर ट्वीट करके लिखा, कुछ लोग न केवल इस तथ्य का सामना करने से इनकार करते हैं, बल्कि इसे दूसरों से भी छुपाना चाहते हैं कि शहीद भगत सिंह एक मार्क्सवादी थे और उन्होंने एक लेख लिखा था कि मैं नास्तिक क्यों हूं। कोई भी अनुमान लगा सकता है कि ऐसे लोग कौन हैं, मुझे आश्चर्य है कि अगर आज वह होते तो वे उन्हें क्या कहते।

कंगना ने जावेद अख्तर को दिया जवाब
जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा मैं इस बात से हैरान हुं कि अगर भगत सिंह जिंदा होते तो क्या वो एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपने ही लोगों की चुनी गई सरकार के खिलाफ बगावत करने देते या वो उनका समर्थन करते? क्या उन्होंने भारत माता को धर्म के आधार पर टुकड़ों में बंटते हुए देखा था? क्या वो अब भी नास्तिक मानेंगे या वो अपना बसंती चोला पहनेंगे?

हालांकि जावेद अख्तर के सपोर्ट में काफी लोग आए हैं। ऐसे में जावेद के समर्थन में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने लिखा यह दुखद सच है। वहीं फिल्ममेकर प्रतीश नंदी ने भी जावेद अख्तर का साथ दिया और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा अर्बन नक्सल। आज इसी तरह के शब्द भगत सिंह के लिए उपयोग किए जाते हैं। जावेद अख्तर के अलावा कई लोगों ने कंगना रनौत का भी साथ दिया है।


Download Android App
Download iOS App



