काजल अग्रवाल ने शादी के 3 दिन बाद शेयर किया रोमांटिक फोटोशूट, पीले रंग की साड़ी में एक्ट्रेस ने मचाया तहलका

Summary :

साउथ से लेकर बॉलीवुड जगत तक अपनी एक खास पहचान कायम करने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

साउथ से लेकर बॉलीवुड जगत तक अपनी एक खास पहचान कायम करने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल  30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ऐसे में काजल ने पोस्ट-वेडिंग पति गौतम के साथ अपनी कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें ये तस्वीरें इस कपल की शादी होने से पहले की है,लेकिन अब काजल ने इन तस्वीरों में उनकी साड़ी के पीछे की बैकग्राउंड स्टोरी को भी साझा किया है। 
दरअसल अभिनेत्री का यह ग्लैमरस यलो साड़ी लुक चारी महीने पहले यानी लॉकडाउन के बीच यानी जून में तैयार किया गया था। वहीं मैचिंग मास्क पहने काजल ने अब पति संग ये प्री-वेंडिग तस्वीरें साझा की हैं। 
पीले रंग की साड़ी पहने काजल इसमें बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। साथ ही काजल ने मैचिंग मास्क भी पहना हुआ है। वहीं काजल के पति गौतम किचलू भी शेरवानी और मैचिंग मास्क पहने देखे जा सकते हैं। इसके अलावा काजल ने कुछ कैंडिड तस्वीरें भी शेयर की हैं। 
काजल अग्रवाल की इस खूबसूरत साड़ी को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है। ऐसे में एक्ट्रेस ने उन्हें शुक्रिया कहते हुए लिखा- ‘सख्त लॉकडाउन के बीच जून में जब कुछ भी मुमक‍िन नहीं था, तो मेरे लिए अपनी टीम को इकट्ठा कर इस साड़ी को तैयार करने के लिए धन्यवाद मेरे प्यारे @manishmalhotra05 मैं आपकी मेहनत और प्यार को दिल से धन्यवाद देती हूं, जिसका आप हिस्सा हो। ढेर सारा प्यार’।

गौरतलब है काजल अग्रवाल इससे पहले अपनी शादी की कुछ फोटोज भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर चुकी हैं। 
इस दौरान उन्होंने गौतम के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरूआत पर एक स्पेशल नोट लिखा था। साथ ही शादी की एक अलग रस्म ‘Jeelakarrabellam’ के बारे में भी बताया था। 

Desk Team