पिछले दो दशकों से फैंस के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी फिल्मों एक से बढ़कर एक किरदार अदा किए हैं। तभी आज करीना की उनके फैंस के बीच पहचान एक स्टाइलिश अभिनेत्री की बन गई है। वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं कि करीना कपूर की अदा पर आज भी लाखों लोग फिदा हो जाते हैं।

हाल ही में करीना अपनी फिल्म गुड़ न्यूज से हाल ही में एक फोटो को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल करीना कपूर का एक मैगजीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। इस फोटोशूट में अभिनेत्री के पैर को बहुत ज्यादा फोटोशॉप कर दिया गया है। जिसे देख अब उनके फैंस का गुस्सा फूट चुका है।

हाल ही में करीना कपूर ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में करीना एक बेड पर खड़ी होकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर की टांगों को हद से ज्यादा फोटोशॉप्ड कर दिया गया है। ऐसा हम नहीं बल्कि ये इतना ज्यादा फर्क टंगों के पीछे दीवार पर दिख रही परछाई से देखकर पहचाना जा सकता है।


करीना की ये फोटो देख कई लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने में लगे हुए हैं। करीना की फोटो देखकर किसी ने लिखा घुटने कहां गए तो किसी ने कमेंट किया टांगों के पीछे परछाई देख लो। तो वहीं एक फैन ने कमेंट किया है कि इतनी एडिटिंग करी कि करीना के घुटने गायब हो गए।

वैसे कुछ भी हो करीना कपूर खान की तस्वीर पर आने वाले कमेंट वाकई बहुत फनी है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं जब किसी एडिटर की गलती की वजह से सेलेब को ट्रोल होना पड़ रहा है। क्योंकि इससे पहले कई और ऐसे स्टार्स हैं जिनके ऐसे ही फोटोशूट वायरल हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



