Kaun Banega Crorepati 17: 15 अगस्त को शो में दिखेगा देशभक्ति का रंग, Operation Sindoor की सामने आएगी कहानी!

Summary :

अमिताभ बच्चन के मशहूर क्विज शो कौन बनेगा Kaun Banega Crorepati 17 सीजन 11 अगस्त से सोनी टीवी और सोनी लिव पर प्रसारित हो रहा है। शो के ग्रैंड प्रीमियर में इसके शानदार 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया था। अब स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर मेकर्स ने एक स्पेशल एपिसोड की तैयारी की है, जिसमें भारतीय सेना की तीन वीरांगना महिला ऑफिसर्स शिरकत करेंगी और देश को गर्व से भर देने वाली ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी शेयर करेंगी। 15 अगस्त को मनाया जाएगा महा उत्सव 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Kaun Banega Crorepati…

Kaun Banega Crorepati 17

अमिताभ बच्चन के मशहूर क्विज शो कौन बनेगा Kaun Banega Crorepati 17 सीजन 11 अगस्त से सोनी टीवी और सोनी लिव पर प्रसारित हो रहा है। शो के ग्रैंड प्रीमियर में इसके शानदार 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया था। अब स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर मेकर्स ने एक स्पेशल एपिसोड की तैयारी की है, जिसमें भारतीय सेना की तीन वीरांगना महिला ऑफिसर्स शिरकत करेंगी और देश को गर्व से भर देने वाली ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी शेयर करेंगी।

15 अगस्त को मनाया जाएगा महा उत्सव

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Kaun Banega Crorepati 17 के मंच पर देशभक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी। इस दिन का एपिसोड ‘महा उत्सव’ के रूप में पेश किया जाएगा, जहां भारतीय सेना की तीन महिला ऑफिसर्स- कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली, अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगी। ये तीनों न केवल अपनी वीरता की कहानियां साझा करेंगी, बल्कि दर्शकों को बताएंगी कि ऑपरेशन सिंदूर आखिर क्यों और कैसे अंजाम दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर की अनकही दास्तां

शो के प्रोमो में कर्नल सोफिया कुरैशी बताती हैं कि यह ऑपरेशन क्यों आवश्यक था। उनके मुताबिक, “पाकिस्तान यह लगातार करता चला आ रहा था, इसलिए यह कदम उठाना जरूरी था।” वहीं विंग कमांडर व्योमिका सिंह इस मिशन के दौरान की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहती हैं, “रात को 1.5 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक, सिर्फ 25 मिनट में खेल खत्म कर दिया।”

Kaun Banega Crorepati 17

कमांडर प्रेरणा देवस्थली बताती हैं कि इस ऑपरेशन के दौरान टारगेट को पूरी तरह खत्म कर दिया गया, लेकिन खास बात यह रही कि आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कर्नल सोफिया कुरैशी इस मिशन को एक ‘नए भारत की नई सोच’ का प्रतीक बताती हैं।

एपिसोड में दिखेगा देशभक्ति का माहौल

प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि इन बहादुर महिला ऑफिसर्स की बातें सुनने के बाद अमिताभ बच्चन खुद भावुक हो जाते हैं और दर्शकों के साथ ज़ोरदार आवाज़ में “भारत माता की जय” के नारे लगवाते हैं। यह पल न केवल स्टूडियो में मौजूद लोगों के लिए, बल्कि टीवी पर देख रहे दर्शकों के लिए भी बेहद खास होने वाला है।

amitabh bachchan

सोशल मीडिया पर छाया प्रोमो

Kaun Banega Crorepati 17 के इस खास एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शक इस एपिसोड को लेकर बेहद उत्साहित हैं और कमेंट्स में इन महिला ऑफिसर्स की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। देश के गौरवशाली पलों को टीवी के सबसे बड़े क्विज शो के मंच पर देखना दर्शकों के लिए एक खास अनुभव होगा।

Operation Sindoor

शो का समय और प्रसारण

बता दें कि Kaun Banega Crorepati 17 का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर किया जाता है। शो को सोनी लिव ऐप पर भी देखा जा सकता है। इस बार का स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड दर्शकों के दिलों में देशभक्ति और गर्व की भावना को और मजबूत करने वाला है। इस तरह, 15 अगस्त का एपिसोड सिर्फ सवाल-जवाब का सिलसिला नहीं होगा, बल्कि यह मंच बन जाएगा वीरता, त्याग और नई सोच के जश्न का, जहां देश के नायकों की सच्ची कहानियां हर भारतीय को प्रेरित करेंगी।

ये भी पढ़ें: Param Sundari Trailer Out: सिद्धार्थ-जान्हवी की केमिस्ट्री देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट, बोले: “Old bollywood is back”

Yashika Jandwani