Kerala Story 2 Box Office Collection Day 7: ‘द केरल स्टोरी 2’ बड़ी ही मुश्किलों का सामना करने के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो ही गई, पर इसके बावजूद ये बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई ही कर पाई है. हालांकि, इसकी कमाई लगातार घट-बढ़ रही है, जहां रिलीज के पांचवे दिन इसने 60% की बढ़त के साथ 4 करोड़ कमाए थे, तो वहीं छठे दिन कमाई -12.50% गिर गई और अब सातवें दिन इसने उससे भी कम कमाई की है. यह 3 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई और टोटल कलेक्शन 25 करोड़ भी नहीं पहुंचा है. जबकि ‘द केरल स्टोरी’ ने ओपनिंग वीक में ही 81.4 करोड़ रुपये कमा लिए थे.
The Kerala Story 2 Goes Beyond: ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी और बवाल

‘द केरल स्टोरी 2’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कामाख्या नारायण सिंह डायरेक्टर हैं. फिल्म का बजट 28-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, मुनाफे की बात तो दूर पहले हफ्ते में यह बजट का औसत भी नहीं निकाल पाई है. फिल्म तीन ऐसी हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाती है, जिन्हें मुस्लिम लड़कों से प्यार होता है.
लेकिन इसके बाद उनके साथ क्या-क्या होता है और ऐसे जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है और क्या कुछ झेलना पड़ता है, यह फिल्म में दिखाया गया है. इसमें भारत के अलग-अलग राज्यों में रहने वाली लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, फिल्म पर खूब बवाल मचा था और कोर्ट ने ये कहते हुए इसकी रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी थी कि इसका कंटेंट सांप्रदायिक सद्भावना को खराब करने वाला है और लोगों को बांटने वाला है.
Kerala Story 2 Box Office Collection Day 7: ‘द केरल स्टोरी 2’ कलेक्शन डे 7

‘द केरल स्टोरी 2‘ की कमाई की बात करें, तो Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले 6 दिनों में 20 करोड़ की कमाई कर ली थी, और अब सातवें दिन इसने 2.19 करोड़ कमाए है. इसके बाद देशभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 22.34 करोड़ रुपये हो गया है. गुरुवार यानी सातवें दिन’द केरल स्टोरी 2’ की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 9.62% रही, फिल्म ने 75 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी जिसके बाद दूसरे ही दिन इसने तगड़ा जंप लगाया था और 4.65 करोड़ रुपये कमाए थे. रविवार को भी इसकी रफ्तार ठीक-ठाक रही और 4.75 करोड़ तक फिल्म ने कमाए. हालांकि, सोमवार को कमाई झटके से गिरी जिसके बाद से यह लगातार हिचकोले खा रही है.
The Kerala Story 2 Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई का डेटा:

पहला दिन- 75 लाख रुपये
दूसरा दिन- 4.65 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 4.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 2.65 करोड़ रुपये
पांचवा दिन- 4 करोड़ रुपये
छठा दिन- 3.5 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 2.19 करोड़ रुपये
Read More: Toxic के पीछे हटते ही Dhurandhar 2 ने मचाया तहलता, एडवांस बुकिंग में फिल्म की धुंआधार कमाई














