अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ की सक्सेस के आड़े आई ‘कश्मीर फाइल्स’? रविवार को किया इतना कलेक्शन

Summary :

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और कृति सैनन स्टारर फिल्म ‘बच्चन पांडे’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और कृति सैनन स्टारर फिल्म ‘बच्चन पांडे’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यही नहीं फिल्म कमाई के मामले में भी कुछ पीछे नहीं है अक्षय की इस फिल्म शुक्रवार को 17 करोड़ रुपये का बिजनेस करते हुए ओपनिंग डे पर ही जबरदस्त शुरुआत की थी और फिर शनिवार को भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है।
ऐसे में यह कहना कुछ गलत नहीं होगा कि अक्षय की फिल्म की वजह से  ‘द कश्मीर फाइल्स’ के स्क्रीन्स पर होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि अब फिल्म देखने के लिए पब्लिक डिवाइड हो रही है। बता दें, कश्मीर फाइल्स ने दूसरे वीकेंड में भी 71 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है जो कि एक लो बजट फिल्म के लिहाज से एक्ट्रा ऑर्डिनरी है।
रविवार को कुछ ऐसा रहा फिल्म का बिजनेस?
बात करें फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की तो अक्षय कुमार हर साल एक से बढ़कर एक फिल्में देते हैं।खास बात अक्षय की इस साल ये पहली रिलीज हुई है। फिल्म में अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस और अभिमन्यु सिंह जैसे स्टार्स काम करते दिखाई दिए हैं। बात करें फरहाद शामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के संडे कलेक्शन की तो खबर है कि फिल्म ने इतवार को 11-12 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि आधिकारिक आंकड़े जारी होना अभी बाकी है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, जहां दो दिन अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे ने अच्छी खासी कमाई की तो वहीं रविवार को फिल्म कमाई के मामले में काफी मशक्कत करती नजर आई। क्योंकि अधिकतर जगहों पर शनिवार को ही इसे होली का एडवांटेज मिल चुका था और मल्टीप्लेक्स में अभी बस ‘द कश्मीर फाइल्स’ का बोलबाला है। इस तरह फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन तकरीबन 35 करोड़ रुपये हो चुका है।
बता दें, अक्षय की फिल्म को अधिकतर क्रिटिक्स से मिले जुले रिव्यू मिले हैं। हालांकि अक्षय कुमार के फैंस इस तरह की फिल्म देखना पसंद करते हैं और इसे एक बढ़िया टाइम पास या एंटरटेनिंग मूवी कहा जा सकता है। जहां अक्षय की फिल्म का कॉन्टेंट काफी हल्का है वहीं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म एक बेहद गंभीर और संवेदनशील विषय को दर्शाती है।

Desk Team