Koffee With Karan Season 9: बॉलीवुड के गलियारों से गॉसिप्स और सेलेब्स के अनसुने राज बाहर लाने वाला मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि शो का आगामी 9वां सीजन इसका आखिरी सीजन होगा। साल 2004 में शुरू हुआ यह शो पिछले 22 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, लेकिन अब करण जौहर इस पॉपुलर टॉक शो को अलविदा कहने जा रहे हैं।
22 साल, 8 सीज़न और 161 यादगार एपिसोड्स

करण जौहर ने करीब दो दशक पहले जब इस शो की शुरुआत की थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह भारतीय टेलीविजन और ओटीटी का सबसे चर्चित टॉक शो बन जाएगा। बीते 22 सालों में इसके 8 सीज़न और 161 एपिसोड्स टेलीकास्ट हो चुके हैं। बॉलीवुड के बड़े से बड़े दिग्गज—अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण से लेकर नई पीढ़ी के सितारों तक—इस ‘कॉफी काउच’ पर बैठ चुके हैं। इस शो ने दर्शकों को ढेर सारे एंटरटेनिंग मोमेंट्स दिए, तो वहीं ‘नेपोटिज्म’ जैसी बड़ी बहसों को भी जन्म दिया।
“अलविदा कहना आसान नहीं”

करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ का इमोशनल प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में शो के अब तक के सफर की झलकियां दिखाते हुए करण ने कहा: “मैंने लगभग एक नेशनल आइकॉन का करियर खत्म ही कर दिया था। मैं आज भी ‘नेपोटिज़्म’ शब्द के साथ जी रहा हूं… कुछ सफ़र ऐसे होते हैं जिन्हें आप खत्म करने का प्लान नहीं करते, बस आपको अंदर से अहसास हो जाता है कि अब रुकने का वक्त आ गया है।”
करण ने आगे कहा कि इस शो ने उन्हें दोस्ती, खट्टी-मीठी यादें, ढेर सारा प्यार और हां—काफी सारे विवाद भी दिए। एक आखिरी बार इस कप/मग को उठाना और फैंस का शुक्रिया अदा करना ही उनका तरीका है।
कब और कहां स्ट्रीम होगा ‘कॉफी विद करण सीजन 9’?

फैंस के बीच इस आखिरी सीजन को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अगर आप भी स्टार्स के चटपटे खुलासे देखने के लिए बेकरार हैं, तो नोट कर लीजिए ये 14 अक्टूबर 2026 को जियो हॉटस्टार पर आएगा। प्रोमो शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा— “मुझे लगता है कि हमें बात करनी चाहिए… और हां, कॉफी पीते हुए! ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9, 14 अक्टूबर से सिर्फ जियो हॉटस्टार पर।”


Download Android App
Download iOS App




