KSBKBT 2 09 June 2026 Spoiler Alert: सरेआम नीलाम हुई Tulsi की ममता, Nandani ने विरानी परिवार के सामने खोले Tulsi माँ के काले राज

Summary :

KSBKBT 2 09 June 2026 Spoiler Alert: टीवी का सबसे पसंदीदा और पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों टीआरपी की रेस में सबसे आगे दौड़ रहा है। शो में रोज नए-नए ड्रामे और ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं कि दर्शक टीवी स्क्रीन से अपनी नजरें हटा ही नहीं पा रहे हैं। लेकिन अब आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है, जिससे विरानी खानदान की नींव पूरी तरह से हिल जाएगी। घर की लाडली बहू नंदिनी अब चुप नहीं बैठने वाली है, उसने सीधे घर की सबसे बड़ी बहू तुलसी विरानी से पंगा ले लिया…

KSBKBT 2 09 June 2026 Spoiler Alert: टीवी का सबसे पसंदीदा और पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों टीआरपी की रेस में सबसे आगे दौड़ रहा है। शो में रोज नए-नए ड्रामे और ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं कि दर्शक टीवी स्क्रीन से अपनी नजरें हटा ही नहीं पा रहे हैं। लेकिन अब आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है, जिससे विरानी खानदान की नींव पूरी तरह से हिल जाएगी। घर की लाडली बहू नंदिनी अब चुप नहीं बैठने वाली है, उसने सीधे घर की सबसे बड़ी बहू तुलसी विरानी से पंगा ले लिया है।

KSBKBT 2 09 June 2026 Spoiler Alert: रियांश के घटिया खेल का शिकार हुए पार्थ-वैष्णवी, बीच रास्ते आई बड़ी दरार

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2
KSBKBT 2 09 June 2026 Spoiler Alert ( Source : Social Media)

कहानी में सबसे बड़ा भूचाल तब आता है जब चालाक रियांश अपना नया और बेहद घटिया हथियार चलता है। दरअसल, पार्थ ने अपनी प्यारी वैष्णवी को मनाने के लिए एक खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता (बुके) और एक प्यार भरा इनविटेशन भेजा था। लेकिन रियांश ने बीच में ही डिलीवरी बॉय को मोटी रकम देकर वो बुके और मैसेज बदलवा दिया।

नतीजा यह हुआ कि पार्थ बेचारा केक लेकर सीधे फैक्ट्री पहुंच गया, जहाँ का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि वैष्णवी वहां रियो के साथ बड़े मजे से अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। यह देखते ही पार्थ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने चिल्लाते हुए वैष्णवी से पूछा, “जब मैंने तुम्हें बुके और मैसेज भेजा था, तो तुम यहां रियो के साथ क्या कर रही हो?” वहीं वैष्णवी ने भी साफ़ कह दिया कि उसे ऐसा कोई मैसेज मिला ही नहीं। दोनों के बीच की गलतफहमी अब एक बहुत बड़ी लड़ाई का रूप ले चुकी है।

KSBKBT 2: नंदिनी ने तुलसी माँ पर लगाया भेदभाव का आरोप, गिनवाए करण के पुराने एहसान

KSBKBT 2
KSBKBT 2 ( Source : Social Media)

इस पूरे झगड़े के बीच जब तुलसी विरानी ने एंट्री ली, तो उन्होंने पार्थ और वैष्णवी के बीच की कड़वाहट को दूर करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने चालाकी कर रहे रियो को एक शब्द भी नहीं कहा। तुलसी का यह बर्ताव देखकर नंदिनी का पारा चढ़ गया। नंदिनी ने बिना डरे पूरी दुनिया के सामने तुलसी पर पक्षपात और भेदभाव का संगीन आरोप लगा दिया।

नंदिनी ने गुस्से में कहा, “आपको आजकल हर जगह सिर्फ रियो ही बेहतर क्यों दिखाई देता है? पार्थ ने कंपनी को इतना बड़ा प्रॉफिट कमा कर दिया, फिर भी आपने घर की पावर ऑफ अटॉर्नी रियो के हाथों में सौंप दी!” इतना ही नहीं, नंदिनी ने तुलसी को पुराने दिन याद दिलाते हुए करण के सारे एहसान गिनवा दिए कि कैसे करण अपनी आलीशान जिंदगी और यूएस का सब कुछ छोड़कर सिर्फ तुलसी की एक आवाज पर दौड़ा चला आता था। नंदिनी के इस रूप ने पूरे विरानी परिवार को सन्न कर दिया है।

KSBKBT 2 Twist: क्या मंदिरा का बेटा होने की कीमत चुका रहा है करण?

KSBKBT 2 Twist
KSBKBT 2 Twist ( Source : Social Media)

नंदिनी के मुंह से एहसानों की गिनती सुनकर तुलसी विरानी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और अपनी ही ममता पर रो पड़ीं। नंदिनी ने जब तुलसी को उनके बेटे अंश की मौत का ताना मारा, तो तुलसी ने रोते हुए कहा, “मुझे अंश की मौत का पछतावा नहीं है, बल्कि इस बात का दुख है कि गुजराल मेरे सीधे-सादे बेटे को अपने साथ ले गया और उसे इस परिवार के खिलाफ भड़काकर हैवान बना दिया।”

तभी एक  नया मोड़ आता है जब तुलसी फोन करके करण को घर बुला लेती हैं। करण हमेशा की तरह अपनी माँ का साथ देते हुए नंदिनी से कहता है कि माँ ने जो भी फैसला लिया है, वो सोच-समझकर ही लिया होगा। लेकिन कहानी का सबसे बड़ा सस्पेंस तब खुलता है जब दामिनी चुपके से तुलसी से कहती है, “गौतम आपका बड़ा और अंश छोटा बेटा था, लेकिन करण तो मंदिरा का बेटा है ना” और बदकिस्मती से यह बात नंदिनी के कानों में पड़ जाती है। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या इस कड़वे सच के सामने आने के बाद विरानी खानदान ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा?

Read More: Vasudha 09 June 2026 Spoiler Alert: अंग्रेजी न बोलने पर अफसर ने उड़ाया चौहान खानदान की बहू का मजाक..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।