KSBKBT 2 11 July 2026 Spoiler Alert: क्या Karan के सामने आ पाएगा Nandani का वो खौफनाक सच?

KSBKBT 2 11 July 2026 Spoiler Alert

स्टार प्लस के मशहूर शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के नए प्रोमो ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। एक तरफ जहां घर के बेटों के बीच जायदाद और बिजनेस को लेकर एक्सट्रीम लेवल पर पहुंच गई है, वहीं दूसरी तरफ अतीत का एक ऐसा गहरा राज बाहर आने वाला है, जो पूरे परिवार को बिखेर कर रख देगा। आइए जानते हैं कि आने वाले एपिसोड में क्या नया तूफान आने वाला है।

होटल हुआ बंद तो सड़क पर उतरे गौतम और करण, कोर्ट तक पहुंची शांतिनिकेतन की लड़ाई

KSBKBT 2 11 July 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 11 July 2026 Spoiler Alert ( Source : Social Media) 

शो के नए प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि शांतिनिकेतन के बेटों के बीच की दरार अब एक बड़ी लड़ाई में बदल चुकी है। करण और गौतम के बीच बहस होती है। गौतम का होटल बंद हो चुका है, जिसका जिम्मेदार वह करण को ठहराता है। गुस्से में तमतमाया गौतम कहता है कि वह करण को बर्बाद कर देगा।

वहीं, कानून के जानकार करण ने भी साफ कर दिया है कि वह कोर्ट-कचहरी और कानून के दम पर गौतम को मिट्टी में मिला देगा। घर के इस बंटवारे को लेकर दोनों के बीच की नफरत अब कोर्ट के दरवाजे तक जा पहुंची है, जिससे पूरा शांतिनिकेतन दहल उठा है।

तुलसी से बेइंतहा नफरत करता है करण, पार्थ की मौत का ठहराया जिम्मेदार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Promo
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Promo ( Source: Social Media) 

कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब करण की नफरत तुलसी मां के लिए साफ नजर आती है। करण आज भी मानता है कि पार्थ की मौत की जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि तुलसी ही हैं। इसी गलतफहमी और नफरत की आग में करण जल रहा है और पूरे परिवार को सजा दे रहा है। करण को लगता है कि तुलसी ने उसके साथ बहुत गलत किया है, और इसी वजह से वह पूरे शांतिनिकेतन पर अपना हक जताने की कोशिश कर रहा है। लेकिन उसे नहीं पता कि जिसे वह कातिल समझ रहा है, वह बेकसूर है।

गिल्ट में टूट रही है नंदिनी, क्या तुलसी मां का वचन तोड़ खोल देगी पार्थ की मौत का राज?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi ( Source : Social Media) 

ट्विस्ट यह है कि पार्थ को गोली तुलसी ने नहीं, बल्कि खुद नंदिनी ने मारी थी, यह खौफनाक सच सिर्फ नंदिनी ही जानती है। तुलसी ने नंदिनी को बचाने के लिए सारा इल्जाम अपने सिर ले लिया था और नंदिनी से वादा (वचन) लिया था कि वह यह बात कभी किसी को नहीं बताएगी। लेकिन अब करण की तुलसी के प्रति बढ़ती नफरत को देखकर नंदिनी अंदर ही अंदर गिल्ट (पछतावे) में टूट रही है।

उसका दम घुट रहा है और वह इस सच को छिपा नहीं पा रही है। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या नंदिनी तुलसी मां को दिया अपना वचन तोड़कर करण को सच बता पाएगी या तुलसी हमेशा के लिए विलेन बनी रहेगी।

Read More: Vasudha 11 July 2026 Spoiler Alert: जिसके आगे झुकती थी दुनिया, उस Chandrika Chauhan का Dev ने किया..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।