Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 13 May Spoiler Alert: कोर्ट में पलटा पूरा मामला, परी को बचाने पहुंचा परिवार

Summary :

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 13 May Spoiler Alert: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। कहानी में लगातार ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जिसने दर्शकों की क्यूरोसिटी बढ़ा दी है। एक तरफ परी पर लगे सीरियस आरोपों ने पूरे परिवार को परेशान कर दिया है, तो वहीं दूसरी ओर रियो अब करण की हर हरकत पर नजर रख रहा है। आने वाले एपिसोड में कोर्टरूम ड्रामा, इमोशनल सीन्स और कई बड़े खुलासे देखने को मिलने वाले हैं। Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 13…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 13 May Spoiler Alert: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। कहानी में लगातार ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जिसने दर्शकों की क्यूरोसिटी बढ़ा दी है। एक तरफ परी पर लगे सीरियस आरोपों ने पूरे परिवार को परेशान कर दिया है, तो वहीं दूसरी ओर रियो अब करण की हर हरकत पर नजर रख रहा है। आने वाले एपिसोड में कोर्टरूम ड्रामा, इमोशनल सीन्स और कई बड़े खुलासे देखने को मिलने वाले हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 13 May Spoiler Alert: अदालत में परी के सपोर्ट में खड़ा होगा परिवार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 13 May Spoiler Alert
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 13 May Spoiler Alert ( Source : Social Media)

अपकमिंग एपिसोड में परी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उस पर लगे आरोपों को लेकर जमकर बहस होगी।ओप्पोसिंग साइड परी को गलत साबित करने की कोशिश करेगा और उसके चरित्र पर सवाल उठाए जाएंगे। लेकिन तभी कहानी में बड़ा मोड़ आएगा।

अजय कोर्ट में परी के सपोर्ट में सामने आएगा और बताएगा कि रणविजय ही हमेशा परी को परेशान करता था। इतना ही नहीं, परिवार के बाकी सदस्य भी परी का साथ देंगे। सुहास और परिवार की बड़ी बुजुर्ग महिला की गवाही केस को पूरी तरह बदल देगी।

कोर्ट में लगातार सामने आ रहे सबूतों के बाद परी को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। इस दौरान परी काफी इमोशनल नजर आएगी और परिवार का साथ देखकर उसकी आंखें नम हो जाएंगी। शो का यह ट्रैक दर्शकों को भावुक करने वाला है क्योंकि पहली बार पूरा परिवार एकजुट दिखाई देगा।

KSBKBT 2 Update: रियो को हुआ करण पर शक, फिर पकड़ा गया झूठ

KSBKBT 2 Update
KSBKBT 2 Update ( Soource : Social Media) 

दूसरी तरफ रियो अब करण की सच्चाई जानने के बेहद करीब पहुंच चुका है। पिछले कुछ दिनों से करण बार-बार ऐसी बातें छिपा रहा है जिससे रियो का शक और बढ़ता जा रहा है।

आने वाले एपिसोड में नंदिनी देखेगी कि करण किसी अनजान शख्स से चोरी-छिपे बात कर रहा है। जब वह करण से सवाल करेगी तो करण तुरंत झूठ बोल देगा कि वह आदमी सिर्फ रास्ता पूछ रहा था। लेकिन रियो को करण की यह सफाई बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। रियो को महसूस होगा कि करण किसी बड़े राज को छिपाने की कोशिश कर रहा है। यही वजह है कि अब वह खुद सच्चाई पता लगाने का फैसला करेगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में करण का ऐसा राज सामने आएगा जिससे पूरा परिवार हिल जाएगा।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ( Source : Social Media) 

सीरियल की कहानी अब पहले से ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। परी का केस, रणविजय की मौत और करण की रहस्यमयी हरकतें दर्शकों को शो से जोड़े हुए हैं। मेकर्स लगातार नए ट्विस्ट लाकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी दर्शक शो को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं। कई लोग रियो के किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि उसकी एंट्री के बाद कहानी में नया सस्पेंस देखने को मिला है। वहीं परी के इमोशनल ट्रैक ने दर्शकों को उससे और ज्यादा जोड़ दिया है। अब सभी की नजर आने वाले एपिसोड पर टिकी है। फैंस जानना चाहते हैं कि क्या परी पूरी तरह बेकसूर साबित हो पाएगी और क्या रियो करण का असली चेहरा सबके सामने ला पाएगा। आने वाले एपिसोड्स में कहानी और ज्यादा धमाकेदार होने वाली है।

Read More: KSBKBT 2 12 May Spoiler Alert: परी की गिरफ्तारी से टूटा वीरानी परिवार, रणविजय केस में नया मोड़, करन का अंश…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।