इस एक्ट्रेस को ड्राइवर ने रास्ते से ही किया कार में अगवा,ट्वीट करके बताई ट्रिप की सच्चाई

Summary :

बॉलीवुड चर्चित फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का की अभिनेत्री ने हाल ही में दिल दहलाने वाली सच्चाई का खुलासा किया। बता दें कि अभिनेत्री को उसके ड्राइवर

बॉलीवुड चर्चित फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का की अभिनेत्री ने हाल ही में दिल दहलाने वाली सच्चाई का खुलासा किया। बता दें कि अभिनेत्री को उसके ड्राइवर ने बीच रास्ते से ही अगवा कर लिया था जिसके बाद जो हुआ इसका खुलासा अभिनेत्री ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर बताया।

ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि अहाना कुमरा है बॉलीवुड गलियारों में हमेशा चर्चा में छाई रही अहाना कुमरा रविवार को शिमला से अमृसर जा रही थीं इस दौरान जिस कैब में अहाना थीं। उसके ड्राइवर ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें अगवा करने की कोशिश करी।

वहीं हाल ही में अभिनेत्री अहाना ने ट्वीट कर इस भयावह ट्रिप के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैब ड्राइवर ने फिरौती के लिए उन्हें पकड़ लिया था।

अहाना ने लिखा, ‘मैंने 23 मार्च को मेक माई ट्रिप से कैब बुक की थी । उसी समय ही मैंने सारे पैसे ऑनलाइन दे दिए थे । कैब वाला 4 घंटे देरी से आया । इसके बाद सफर और भी भयानक होता चला गया । कैब ड्राइवर का नाम सुशील था । जो VD ट्रैवल के लिए काम करता है ।’

यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/AahanaKumra/status/1109888156244082688

यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/AahanaKumra/status/1109802694385025029

उस कंपनी ने कैब ड्राइवर के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं किए। इसके बाद ड्राइवर ने कार आगे बढ़ाने से मना कर दिया। आधी दूर चलकर वो कार रोककर खड़ा हो गया ।’ इसके बाद एक्ट्रेस ने मेक माई ट्रिप से संपर्क किया। वहां से उन्हें सही जवाब नहीं मिला इस घटना के बाद अहाना बार बार ये कहती रहीं ये बहुत असुरक्षित यात्रा है।

यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/AahanaKumra/status/1109869910526775296

उन्होंने अपने फैंस से ये भी कहा कि किसी भी ट्रिप साइट से बुकिंग कराने से पहले सावधानी बरतें। ये बिल्कुल भी भरोसेमंद नहीं होती हैं। वही हाल ही में अमृतसर पहुंचने के बाद अहाना ने बताया कि अब वो सुरक्षित हैं।

Desk Team