रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ (Lock Upp 2) में इन दिनों ड्रामे के साथ-साथ भरपूर रोमांस का तड़का भी देखने को मिल रहा है। शो में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो सोशल मीडिया पर छा जाता है। लेकिन इस बार शो के दो सबसे फेमस कंटेस्टेंट्स ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से इंटरनेट पर हंगामा मच गया है। डेटिंग शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ के फेमस एक्स-कपल योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी अब लॉकअप में एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं। आधी रात को कैमरों के सामने उनके बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं।
‘कंबल के अंदर आ’… योगेश की बात सुनकर शरमा गईं आकांक्षा

शो के अंदर से एक बेहद ही दिलचस्प और रोमांटिक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि योगेश और आकांक्षा अकेले में बैठकर क्वालिटी टाइम बिता रहे थे। दोनों के बीच पहले तो कुछ मीठी-मीठी बातें हुईं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब योगेश ने कोई सीक्रेट बात बताने के लिए आकांक्षा से धीरे से कहा- “कंबल के अंदर आ”।
यह सुनते ही आकांक्षा पहले तो पूरी तरह हैरान रह गईं। वह कैमरे की तरफ देखकर थोड़ा शरमाईं और हंसते हुए मना करने लगीं। लेकिन योगेश कहाँ मानने वाले थे, उन्होंने आखिरकार खुद के ऊपर कंबल डाल लिया और फिर आकांक्षा भी उस कंबल के अंदर चली गईं।
कैमरों की नहीं की परवाह, कंबल के अंदर हुआ ‘सीक्रेट खेल’

कंबल के अंदर जाने के बाद दोनों के बीच क्या बातचीत हुई या उन्होंने क्या किया, यह तो कैमरे में साफ रिकॉर्ड नहीं हो पाया क्योंकि उन्होंने खुद को पूरी तरह ढक लिया था। लेकिन दोनों को इशारों-इशारों में कुछ सीक्रेट शेयर करते हुए जरूर देखा गया। शो में लगे हाई-डेफिनिशन कैमरों की परवाह किए बिना इस एक्स-कपल का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर हर तरफ चर्चा का टॉपिक बन गया है।
फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और तरह-तरह के अंदाज़ा लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों सिर्फ अपनी गेम प्लानिंग कर रहे थे, तो वहीं कुछ फैंस को लग रहा है कि इनके बीच फिर से प्यार की चिंगारी भड़क उठी है।
उर्फी जावेद ने पहले ही खोल दी थी पोल, क्या दोबारा पैचअप करेंगे योगेश-आकांक्षा?

आपको याद दिला दें कि ‘लॉकअप 2’ की प्रीमियर नाइट पर ही इस कपल के रिश्ते को लेकर बड़ा हंगामा हुआ था। शो में बतौर गेस्ट आईं सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने इन दोनों के रिश्ते की सरेआम पोल खोली थी। उर्फी ने दावा किया था फेक ब्रेकअप का नाटक करने के बाद भी ये दोनों दुनिया की नजरों से छिप-छिपाकर बाहर मिलते थे। उर्फी ने इन्हें झूठा भी कहा था। अब शो में उनकी इस बढ़ती नजदीकी को देखकर लग रहा है कि उर्फी की बात बिल्कुल सच थी। दोनों अक्सर शो में लड़ते-झगड़ते हैं, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर से साथ बैठ जाते हैं।
आजकल शो में उनकी दूसरी खिलाड़ी श्रेया कालरा के साथ भी खूब लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है।, जिसके चलते दोनों एक-दूसरे के और बड़े सपोर्टर बनकर उभरे हैं। फैंस को इनकी यह नो-फिल्टर केमिस्ट्री और क्यूट बॉन्डिंग बेहद पसंद आ रही है। अब देखना यह होगा कि लॉकअप की इस जेल में रहते हुए क्या इनका पुराना प्यार पूरी तरह वापस लौट आता है या यह सिर्फ गेम में बने रहने का एक नया पैंतरा है।


Download Android App
Download iOS App




