Divorce के बाद जय से 5 करोड़ की एलिमनी लेंगी माही विज? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Summary :

Mahhi Vij Reaction On Alimony Rumours: टेलिविजन के पॉपुलर कपल्स में से एक माही विज (Mahi Vij) और जय भानुशाली (Jai Bhanushali) ने हाल ही में आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला लिया था जिसके बाद उन्होंने बताया था कि वो अलग होने के बाद भी अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे और अपने बच्चों की जिम्मेदोरी भी बराबर निभाते रहेंगे, लेकिन अब सोशल मीडियो पर एक्स कपल्स के खिलाफ काफी चीजें बोली जा रही हैं, जिसपर माही का रिएक्शन सामने आया है   View this post on Instagram   A post shared by Movie Talkies (@movietalkies) दरअसल तलाक के बाद…

Mahhi Vij Reaction On Alimony Rumours: टेलिविजन के पॉपुलर कपल्स में से एक माही विज (Mahi Vij) और जय भानुशाली (Jai Bhanushali) ने हाल ही में आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला लिया था जिसके बाद उन्होंने बताया था कि वो अलग होने के बाद भी अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे और अपने बच्चों की जिम्मेदोरी भी बराबर निभाते रहेंगे, लेकिन अब सोशल मीडियो पर एक्स कपल्स के खिलाफ काफी चीजें बोली जा रही हैं, जिसपर माही का रिएक्शन सामने आया है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Movie Talkies (@movietalkies)

दरअसल तलाक के बाद माही ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों और नफरत भरे कमेंट्स पर YouTube व्लॉग के जरिए रिएक्शन दिया है, माही विज ने 5 करोड़ रुपए की एलिमनी की अफवाहों पर रिएक्शन दिया और कहा कि तलाक शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है, उन्होंने बताया कि बच्चों की जिम्मेदारी दोनों बराबर निभाएंगे और सोशल मीडिया की गलत अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए

Jay Bhanushali Maahi Vij Divorce: आधी जानकारी पर विश्वास न करें

Mahhi Vij Reaction On Alimony Rumours
Mahhi Vij Reaction On Alimony Rumours (Source: Social Media)

माही ने कहा कि फैंस को सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली “आधी-अधूरी” जानकारियों पर विश्वास नहीं करना चाहिए, उन्होंने ये साफ तौर पर क्लियर किया है कि जय और उनके बीच सबकुछ अच्छा है और वो किसी भई तरह से जय को परेशान नीह कर रही हैं, माही विज ने कहा कि, “अभी मैं देख रही हूं कि बहुत लोग Instagram पर यह बातें फैला रहे हैं कि ‘माही ने 5 करोड़ एलिमनी ली,’ लोग सिर्फ लाइक्स और कमेंट्स के लिए पुराने वीडियोज निकाल रहे हैं. यह बहुत दुखद है, खासकर जब हमारे माता-पिता और बच्चे भी Instagram देखते हैं”

Maahi Vij Viral Reaction: बच्चों को लेकर माही ने कही ये बात

Mahhi Vij Reaction On Alimony Rumours
Mahhi Vij Reaction On Alimony Rumours (Source: Social Media)

माही ने ये भी बताया कि उनका और जय का अच्छा बर्ताव बच्चों के लिए जरुरी होगा. आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, “अगर रिश्ते काम नहीं करते, तो इसका मतलब यह नहीं कि अलग होने के वक्त आप रिश्ते को नकारात्मक बनाएं, या कोर्ट में खींचें, या बच्चों को उलझाएं. मुझे लगता है कि मेरे बच्चे मुझ पर और जय पर गर्व महसूस करेंगे कि हमने शांतिपूर्वक और बेहतर तरीके से अलग होने का फैसला लिया. आंतरिक शांति से बड़ी कोई चीज नहीं है.”

Mahhi Vij Reaction On Alimony Rumours
Mahhi Vij Reaction On Alimony Rumours

जिम्मेदारी पर बात करते हुए आगे उन्होंने कहा कि, “जय और मैं हमेशा दोस्त बने रहेंगे, हमारे तीन बच्चे हैं. यह सवाल ही नहीं कि कौन जिम्मेदारी लेगा या नहीं, वे वही प्यार और देखभाल पाएंगे जो पहले मिल रहा था” माही का ये रिएक्शन कही ना कही उनके और जय के बीच रही बॉन्डिंग को दिखाता है, ऐसे में फैंस को भी ये समझना बेहद जरूरी है कि किसी भी अफवाह पर बिना कुछ सोचे समझे भरोसा ना करें.

Read More: शाहिद कपूर के खूंखार अंदाज को देख चौंके लोग, लाइमलाइट में रहा फरीदा जलाल का डायलॉग

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।