अक्सर अपने विवादों के लिए मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 जल्द ही आने वाला है और इन दिनों शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर कोई न कोई खबर सामने आ रही है। सलमान खान के इस शो के लिए बीते दिनों चंकी पांडे और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के नाम फाइनल होने की खबर सामने आयी थी।

अब शो के पार्टिसिपेंट्स को को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आयी है। जी हाँ बताया हजा रहा है कि शो में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए मुग्धा गोडसे की एंट्री होने वाली है। मुग्धा गोडसे पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल है। साथ ही मुग्धा टीवी और फिल्म जगत की भी चर्चित हस्ती है।

साथ ही आपको बता दें मुग्धा गोडसे के अलावा बिग बॉस के इस सीजन में टीवी एक्ट्रेस माहिका शर्मा भी नजर आ सकती है। बीते साल भी माहिका को शो का ऑफर मिला था और वो अपने बॉयफ्रेंड डेनी डी के साथ शो में पार्टिसिपेट करने भी वाली थी।

बाद में खबर आयी कि शो में कॉमनर्स के आने की वजह से इस कपल में शो में आने से इंकार कर दिया। अब इस कपल ने बिग बोस सीजन – 13 में आने के लिए हामी भर दी है और कॉन्ट्रेक्ट भी साइन कर दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार बीते शुक्रवार माहिका और मुग्धा को शो के लिए साइन करने के बाद अन्य कंटेस्टेंट्स पर फोकस किया जा रहा है। मुग्धा और माहिका की तरफ से कोई घोषणा अब तक नहीं की गयी है।

आपको बता दें पहले मुग्धा के बॉयफ्रेंड राहुल देव भी इस शो के दसवें सीजन का हिस्सा रह चुके है। जहाँ तक फैंस की बात है, उनके लिए एंटरटेनमेंट के साथ साथ ग्लैमर का भरपूर तड़का इस बाद भी देखने को मिलेगा।



Download Android App
Download iOS App



