अर्जुन कपूर के बाद सामने आया मलाइका अरोड़ा का पोस्ट, एक्ट्रेस बोली 40 की उम्र में प्यार मिलना नॉर्मलाइज करें!

Summary :

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों कुछ रूमर्स को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस बीच मलाइका ने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि जिंदगी 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती है, 40 की उम्र में भी प्यार मिल सकता है।

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों कुछ रूमर्स को लेकर चर्चा में बने हुए है। हालांकि अर्जुन ने खुद फैंस को सच्चाई बताकर रूमर्स को क्लियर कर दिया है। साथ ही ऐसे अफवाह उड़ाने वालो का मुँह भी बंद करा दिया है। दरअसल, हाल में उनके ब्रेकअप की खबरें आईं जिसके बाद अर्जुन ने मलाइका के साथ एक तस्वीर शेयर की और ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया। बता दे, दोनों अभी भी साथ हैं। इस बीच मलाइका ने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ कहा कि उम्र को लेकर चीजें सामान्य बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिंदगी 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती है, 40 की उम्र में भी प्यार मिल सकता है।
दरअसल, मलाइका कहती हैं कि 40 की उम्र में अगर किसी को प्यार होता है तो इसे सामान्य तरह से लेना चाहिए। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘नहीं लेकिन सच में। 40 की उम्र में आपको प्यार मिलना, इसे नॉर्मलाइज करें। 30 की उम्र में नए सपने देखना और उन्हें खोजना नॉर्मलाइज करें। 50 की उम्र में अपने जिंदगी के उद्देश्य को पाना और खुद को ढूंढना नॉर्मलाइज करें। जिंदगी 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती। इस तरह एक्टिंग करना बंद करें जैसे ये होता है।’
इससे पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ मिरर सेल्फी लेते हुए फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। खुश रहिए। लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार…।’

आपको बता दे, अर्जुन कपूर से मलाइका करीब 10 साल बड़ी हैं। उम्र के फासले को लेकर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है। अर्जुन हमेशा मलाइका का सपोर्ट करते दिखे हैं और ऐसे ट्रोल्स को करारा जवाब देने से भी नहीं चूकते। उनका मानना है कि उन्हें एक दूसरे का साथ पसंद है और इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जब से अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है तब से दोनों साथ में नजर आते हैं। दोनों दोस्तों के साथ पार्टी भी करते हैं और ट्रिप पर भी जाते हैं। जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Desk Team