जब से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान के साथ तलाक हुआ है तब से ही वो अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में है। हालांकि मलाइका और अर्जुन कपूर ने इस रिश्ते को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया पर दोनों की करीबी देखी जा रही है।
खबरों के अनुसार मलाइका और अर्जुन दोनों एक दुसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे है और मलाइका के तलाक की वजह भी वही है। हाल ही में मलाइका और अर्जुन कपूर वेकेशन के लिए मालदीव भी गए थे।
बीते दिनों मलाइका अरोड़ा अपनी दोस्त करीना कपूर के शो ‘व्हॉट वुमन वॉन्ट’ में पहुंची थी और यहाँ उन्होंने अरबाज खान से तलाक की वजह बताई और अपने दिल का दर्द भी बयां किया।मलाइका के बताया वो और अरबाज दोनों ही अपने रिश्ते से खुश नहीं थे।
मलाइका अरोड़ा ने बताया की तलाक से एक दिन पहले पूरा परिवार साथ बैठा था और हर किसी ने उन्हें पूछा की क्या वो तलाक के फैसले को लेकर 100 % आश्वस्त है। मलाइका ने कहा , ‘ये वे शब्द थे, जो मैंने सबके साथ और सही-सही सुने थे।’
मलाइका अरोड़ा ने कहा , ” एक आदमी के लिए तलाक लेना बेहद आसान लगता है और में ऐसी इंसान हूँ जिसके लिए ख़ुशी ज्यादा मायने रखती है। अरबाज और उनके बीच ऐसी ही सिचुएशन थी। हम दोनों एक दुसरे से खुश नहीं थे और इस बात का असर उन सब लोगों पर पड़ रहा था जो उनके आस पास थे।
हमारी रिश्ते का असर हमारे बच्चों पर पड़ रहा था और उनके लिए ये माहौल बेहद नुक्सान देने वाला है। ये सब चीजें देखते हुए मलाइका अरोड़ा ने तलाक का फैसला किया। उन्होंने साथ ही कहा की अब अरबाज और वो अपनी अपनी लाइफ में खुश है और आगे बढ़ चुके है।
कॉफी विद करन में मलाइका ने इस बात का खुलासा किया था की वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन उन्होंने अर्जुन का नाम नहीं लिया था। हाल ही में ये खबर भी आयी थी की मलाइका और अर्जुन कपूर अप्रैल माह में शादी कर सकते है।


Download Android App
Download iOS App









