आज से 10 साल पहले इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहे गए भारत के महान क्रिकेटर मंसूर अली खान को उनकी पुण्यतिथि पर बेगम शर्मिला टैगोर और बेटी सोहा अली खान ने खास अंदाज में याद किया है। ऐसे में सोहा अपनी मां और बेटी के साथ पटौदी गांव पहुंची थीं।

हाल ही में सोहा अली खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया आकउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इन फोटोज में सोहा अपनी मां शर्मिला टैगोर और बेटी इनाया के साथ नजर आ रही हैं।

सोहा ने पिता की कब्र पर पढ़ी दुआ
सोहा अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू और मां शर्मिला टैगोर संग पिता मंसूर अली खान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नजर आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है सोहा अपने पापा की कब्र पर दुआ पढ़ती हुई नजर आ रही हैं, उनके साथ उनकी बेटी इनाया भी अपनी मां सोहा अली खान को फॉलो करती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में दुआ पढ़ते हुए सोहा और उनकी मां ने दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी को याद किया। बता दें मंसूर अली खान को लोग ‘टाइगर पटौदी’ के नाम से भी जानते थे।

सैफ अली खान की बहन सोहा ने इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्रम अकाउंट पर शेयर करके लिखा है, आप कभी भी नहीं मर सकते, जब तक आपको याद करना नहीं भूल जाते। इसके साथ ही उन्होंने #inmemory #10years का यूज किया है। इन फोटोज में जहां सोहा अली खान सफेद रंग के सूट में नजर आ रही हैं तो वहीं शर्मीला टैगोर प्रिटेंड आउटफिट पर सफेद चुन्नी डाले कब्र के पास खड़ी हुई हैं।
इन तस्वीरों से पहले एक्ट्रेस ने पिता मंसूर अली खान की पुण्यतिथि पर अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई वीडियो और तस्वीरें साझा की थी। इन वीडियो में मंसूर अली खान के बचपन से लेकर उनके अंतिम सफर तक की वीडियो थी। इन तस्वीरों पर फूल चढ़े हुए हैं और कैंडिल जल रही है। बैकग्राउंड में बेगम अख्तर का दर्द भरा गाना चल रहा है।

एक अन्य तस्वीर में सोहा अली खान ने अपनी बेटी इनाया को गोद में लिया हुआ है और एक टेबल पर उनके पिता सभी तस्वीरें हैं। अपनी इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए सोहा अली खान ने लिखा अब्बा 05.01.1941 – 22.09.2011’।
वहीं सैफ अली खान की दूसरी सिस्टर सबा पटौदी ने भी अपने पिता मंसूर अली खान की एक वीडियो पोस्ट करके उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। इस वीडियो में उनके पिता की शादी, क्रिकेट और आखिरी दिनों से जुड़ी तस्वीरें शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



