बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। राज को बीते सोमवार को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं राज को जब कोर्ट में पेश किया गया तो उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। यही नहीं राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है।

बता दें, राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया है। यही नहीं मुंबई पुलिस राज को इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता बता रही है। अब राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हो जाने के बाद फिल्म जगत में हलचल तेज हो गई है। ऐसे में कई स्टार्स ने राज से जुड़े इस मामले पर अपनी बात सामने रखी। हाल ही में सिंगर मीका सिंह ने भी इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी है।
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सिंगर मीका सिंह ने रियेक्ट करते हुए कहा कि उन्होंने राज की वो ऐप एक बार देखी है और उस पर ऐसा वैसा कुछ भी नहीं था। इसके साथ ही मीका सिंह ने राज एक बहुत अच्छे इंसान हैं, उनके साथ ये सब कुछ सही नहीं हो रहा है और सच जल्दी सामने आ जाएगा।
हाल ही में मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से मीका सिंह के साथ बातचीत की एक वीडियो शेयर की है जिसमें ये सभी बातें सामने आई हैं। मीका सिंह ने राज कुंद्रा को एक ‘अच्छा आदमी’ बताया और साथ ही उन्होंने ये कहा इस ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन उन्होंने राज के अन्य ऐप में से एक को देखा है जिनमें ज्यादा कुछ नहीं था।

इस वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि जब मीका से इस बारें में सवाल किया जाता है तो वह कहते हैं, ‘मैं इंतजार कर रहा हूं कि क्या होगा, जो होगा अच्छा ही होगा। मुझे उस ऐप के बारे में इतनी समझ नहीं है। मैंने एक उस ऐप देखा था वो सिंपल ऐप थी। ज्यादा कुछ था नहीं उसमें तो अच्छे की उम्मीद करें, राज कुंद्रा बेहद ही अच्छे इंसान हैं। देखते हैं क्या सच है और क्या झूठ है ये तो वो खुद ही बता सकते हैं।

बता दें, मीका सिंह से पहले राखी सावंत ने भी राज कुंद्रा का स्पोर्ट करते हुए नजर आई हैं। राखी ने कहा था, ‘दोस्तों आपको नहीं लगता है कि शिल्पा जी ने बॉलीवुड में इतना हार्ड वर्क किया है और उनका कोई नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। उनको एक अच्छी जिंदगी नहीं जीने दे रहा है। मैं मान ही नहीं सकती कि राज कुंद्रा जी ने ऐसा कुछ किया है।


Download Android App
Download iOS App



