मौनी रॉय ने एक बार फिर से ब्लैक साड़ी में ढाया कहर,जनता बोली दुनिया की सबसे खूबसूरत नागिन

Summary :

टीवी की दुनिया से मशहूर हुई और बॉलीवुड में बेहद शानदार एंट्री करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।

टीवी की दुनिया से मशहूर हुई और बॉलीवुड में बेहद शानदार एंट्री करने वाली एक्ट्रेस  मौनी रॉय आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। साल 2018 में मौनी रॉय ने अपना बी-टाउन डेब्यू किया था  और यह वही समय था जब ये हर किसी के दिल पर राज करने लगी थीं। 
34 वर्षीय मौनी रॉय कभी अपने बोल्ड लुक तो कभी अपने काम की वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। फिलहाल तो मौनी रॉय का इंस्टाग्राम फीड स्टनिंग और बेहद स्टाइलिश एथनिक आउटफिट्स से भरा पड़ा है। वैसे बता दें कि इस फेस्टिव सीजन और शादी सीजन के बीच मौनी रॉय की फिल्म भी रिलीज होने वाली है। 
हाल में मौनी रॉय का ब्लैक साड़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर इस तरह आग लगा रहा है कि उनके फैंस ने भी उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत नागिन का दर्जा दे चुके हैं। 
अपने इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय ने ब्लैक साड़ी में यह गजब की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा ‘साड़ी गर्ल फॉरएवर’। हालांकि मौनी जब भी अपनी सूट,साड़ी या लहंगे की तस्वीर पोस्ट करती हैं तो उनके चाहने वाले खूब पसंद करते भी हैं। वैसे जो भी हो मानना पड़ेगा मौनी रॉय पर एथनिक और वेस्टर्न दोनों ही लुक जबरदस्त लगते हैं। 

अपने फिल्म प्रमोशन के दौरान मौनी ने ब्लैक साड़ी कैरी की है। उनकी यह साड़ी अवंतिका एस पारवानी से है।  यह साड़ी बाकि साडिय़ों से हट कर इसलिए है क्योंकि इसकी डिजाइनिंग कुछ अलग है। साड़ी के पल्लू पर रफल है जो सिम्पल साड़ी की बजाय इसे खास बना रहा है। 
वहीं हॉफी स्लीव्स ब्लाउज के साथसाड़ी को मैच किया गया है। इस लुक को और ज्यादा स्टनिंग बनाने के लिए बेल्ट वाली लुक भी दी गई है। लुक के साथ मौनी रॉय ने न्यूड मेकअप किया है। वहीं ऑवर ऑल लुक की बात करें तो एक्ट्रेस  बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। 

Desk Team