Mrunal Thakur Cameo In Peddi: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चाओं में हैं, जो कि 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के लिए फैसं अभी से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा को बुची बाबू सना डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं फिल्म में जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी. लेकिन इसी बीच अब एक ऐसी जानकारी सामने आ रही है, जो कि शायद फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दे.
Mrunal Thakur Cameo In Peddi: ‘पेड्डी’ में मृणाल ठाकुर करेंगी कैमियो?

रिपोर्ट्स की मानें तो, मृणाल ठाकुर इस फिल्म में कैमियो करती नजर आ सकती हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि वो एक डांस नंबर में राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ दिखाई देंगी. हालांकि, अब तक इस बात को लेकर मेकर्स की ओर से कोई भी ऑफिशियल अनाउसंमेंट नहीं की गई है.
Mrunal Thakur Cameo In Peddi: जल्द ही रिलीज होगा टीजर

पेड्डी का एक्शन टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है और खबरें हैं कि ये टीजर 27 मार्च 2026 को राम चरण के जन्मदिन के मौके पर सामने आ सकता है. इस फिल्म में आपको गांव की पृष्ठभूमि पर एक क्रिकेट टूर्नामेंट की कहानी देखने को मिलेगी. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म को वेंकट सतीश किलारू और ईशान सक्सेना ने प्रोड्यूस किया है. वहीं फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है. हाल ही में इसका गाना ‘राय राय रा रा’ रिलीज हुआ था, जिसमें राम चरण का डांस फैंस को काफी पसंद आया था.
Mrunal Thakur Cameo In Peddi: राम चरण और मृणाल ठाकुर का वर्क फ्रंट

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण आखिरी बार फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने एक ईमानदार IAS अधिकारी का किरदार निभाया था. वहीं, आने वाले समय में राम चरण एक और फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसका टेंटेटिव नाम RC17 बताया जा रहा है और इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार करने वाले हैं.
वहीं अगर मृणाल ठाकुर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही अदिवी शेष के साथ फिल्म ‘डकैत’ में नजर आएंगी. शेनिल देव के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक एक्शन फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्पो होगा कि राम चरण की फिल्म पेड्डी देखने के बाद लोग मृणाल की फिल्म डकैत को कितना प्यार देते हैं.
Read More: Dhurandhar 2 ने चौथे दिन भी ट्रेड एनालिस्ट को चौंकाया, 1 बजे तक कर डाली धमाकेदार कमाई
























