आलिया भट्ट के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने किया ये दिल जीतने वाला रिप्लाई, यूजर्स ने की जमकर तारीफ

Summary :

मुंबई पुलिस अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियां बटोरती है और हाल ही में उनका एक ट्विटर पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। मुंबई पुलिस की आईटी टीम ने ये ट्वीट बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के हौसला अफजाई वाले ट्वीट के जवाब में किया था और ये रिप्लाई सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत रहा है।

दरअसल,हाल ही में जब आलिया ने लॉकडाउन के बीच मुंबई पुलिस के प्रयासों के लिए उन्हें सराहा था, और उन्हें मुंबई पुलिस से एक शानदार प्रतिक्रिया मिली। आलिया ने अपने ट्वीट में लिखा था , ‘ धन्यवाद मुंबई पुलिस ,आपके लिए प्यार और सम्मान में शब्द कम है। सभी मुंबई पुलिस के लिए अपने घरों में ही रहे और कोरोना से जारी जंग में इनका सहयोग करें। ‘

आलिया के ट्वीट का जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, “मुंबईकरों, हम आशा करते हैं कि आप सभी @ ‘अलिया08’ की इस सलाह के साथ ‘राज़ी’ हैं, किसी भी ‘गली’ में अनावश्यक रूप से उधम न करें और सभी के लिए ‘डियर ज़िंदगी’ का ध्यान रखें!”

मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में जिस तरह आलिया की फिल्मों के नामों के साथ न सिर्फ शुक्रिया अदा किया बल्कि मुंबई वासियों को सन्देश भी दिया, सभी उनकी तारीफ कर रहे है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस के इस शानदार प्रयास  पर रिएक्शन दिया है। देखिये यूजर्स के ट्वीट :

इससे पहले, जब अजय देवगन ने तालाबंदी के दौरान अथक परिश्रम करने के लिए मुंबई पुलिस की प्रशंसा की थी, तो मुंबई पुलिस एक मनोरंजक जवाब के साथ आई थी, जिसमें अजय देवगन की हिट फिल्मों का शानदार इस्तेमाल किया गया था।
 
साथ ही , मुंबई पुलिस ने शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी और अर्जुन कपूर जैसी अन्य हस्तियों को भी सराहना करने पर खास अंदाज में जवाब दिया था।

Ujjwal Jain