Nagma Mirajkar New Boyfriend: सोशल मीडिया की सबसे मशहूर और फेवरेट जोड़ियों में से एक, नगमा मिराजकर और अवेज दरबार का रिश्ता टूटना उनके फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। फैंस अभी इस ब्रेकअप के गम से उबर भी नहीं पाए थे कि इंटरनेट पर एक नई गॉसिप ने तहलका मचा दिया है।
नगमा मिराजकर की जिंदगी में अवेज के जाने के बाद एक नए शख्स की एंट्री हो चुकी है। सोशल मीडिया और रेडिट (Reddit) पर दावा किया जा रहा है कि नगमा इन दिनों गुपचुप तरीके से अयान लाल को डेट कर रही हैं। अयान कोई और नहीं बल्कि जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद के बेटे हैं। आइए जानते हैं कि इस नए लव अफेयर की अफवाहों के पीछे का पूरा सच क्या है।
Nagma Mirajkar New Boyfriend: कैसे शुरू हुईं नगमा और अयान के अफेयर की खबरें, फैंस ने ढूंढ निकाले ये ‘पक्के सबूत’

इंटरनेट पर गॉसिप पेजेस और फैंस के बीच नगमा और अयान लाल के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के अंदाज़ा लगाया जा रहा हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। फैंस ने दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बारीक नजर रखते हुए कुछ ऐसे हिंट्स खोज निकाले हैं, जिन्हें वो ‘सॉफ्ट लॉन्च‘ मान रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट में अंगूठियां (Rings), नेल आर्ट और बैकग्राउंड काफी हद तक मैच कर रहे हैं। हालांकि, इंटरनेट पर कई लोग ऐसे भी हैं जो इन बातों को सच नहीं मान रहे हैं । कई यूजर्स का मानना है कि यह कोई लव अफेयर नहीं, बल्कि किसी बड़े ब्रांड का प्रमोशन या कोलैबोरेशन भी हो सकता है। फिलहाल, जब तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आता, तब तक इसे सिर्फ अफवाहों का बाजार ही कहा जाएगा।
Nagma Mirajkar: अवेज के बर्थडे से शुरू हुआ था विवाद, मां कुनिका सदानंद ने भी लगाई थी ब्रेकअप पर मुहर

नगमा और अवेज दरबार का रिश्ता तब विवादों में आया जब नगमा, अवेज के ग्रैंड बर्थडे बैश में शामिल नहीं हुईं और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें विश किया। जब अवेज से नगमा की गैरमौजूदगी पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बात को घुमाते हुए कहा था कि “बहुत सारी बातें हैं” जिन पर वह बाद में खुलकर बात करेंगे।
इस बीच, अयान लाल की मां और सीनियर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी कुछ समय पहले नगमा और अवेज के अलग होने पर अपनी फीडबैक दी थी। कुनिका ने कहा था कि शायद किस्मत को इन दोनों का साथ मंजूर नहीं था। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि नगमा और अवेज दोनों को ही जिंदगी में बेहतर पार्टनर मिलें। कुनिका के इस बयान के बाद ही फैंस को यकीन हो गया था कि इस जोड़ी का अब पैच-अप होना नामुमकिन है।
Nagma Dating Ayaan: “इतनी जल्दी मूव ऑन?” सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं नगमा

जैसे ही नगमा का नाम अयान लाल के साथ जोड़ा जाने लगा, इंटरनेट की दुनिया दो गुटों में बंट गई। नेटिजन्स का एक हिस्सा नगमा मिराजकर को बुरी तरह ट्रोल कर रहा है और उन पर “बहुत जल्दी मूव ऑन” करने के आरोप लगा रहा है। लोगों का कहना है कि अवेज से अलग होने के तुरंत बाद किसी और को डेट करना गलत है।
वहीं दूसरी तरफ, नगमा के सच्चे फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। फैंस का कहना है कि ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना कोई गुनाह नहीं है और महिलाओं को हमेशा जल्दी जज क्यों किया जाता है? समर्थकों ने याद दिलाया कि अवेज दरबार पर भी पहले धोखेबाजी (Cheating) के आरोप लग चुके हैं, लेकिन उस वक्त नगमा ने अवेज का पूरा साथ दिया था और कहा था कि उनका रिश्ता भरोसे पर टिका है। फिलहाल इस पूरे मामले पर नगमा और अयान दोनों ने ही चुप्पी साध रखी है।


Download Android App
Download iOS App




