बॉलीवुड की फेमस गायिका नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में है। अभी कुछ दिनों पहले ही इस बात की जानकारी लोगों को मिली है कि नेहा अपने बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह से संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि अभी भी इसको लेकर कई सारी आशंकाएं सामने आई हैं। ऐसे में आदित्य नारायण ने भी शंका जाहिर की। लेकिन अब इन सभी बातों पर जल्द ही विराम लगने वाला है। जी हां दरअसल शादी से पहले की जाने वाली रस्में शुरू हो गई हैं।

नेहा की मेंहदी की तस्वीरें वायरल
इस दौरान अब नेहा की मेंहदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं। इसमें नेहा काउच पर बैठकर अपने होने वाले पति रोहनप्रीत सिंह के नाम की मेंहदी अपने हाथों पर लगवाती नजर आ रही हैं। वैसे नेहा की शादी है तो चेहरे पर चमक आना तो लाजमी है।

बता दें नेहा कक्कड़ गुरुवार को मुंबई से दिल्ली आई है। वो दिल्ली में टोनी कक्कड़ और सोनू कक्कड़ के साथ पहुंची हैं। वहीं इस बीच नेहा ने सोशल मीडिया पर उस खास पल की कुछ तस्वीरें साझा की,जब उनके मंगेतर ने उन्हें प्रपोज किया था।

वैसे इस बात कोई शक नहीं बीते करीब दो हफ्तों में अचानक नेहा की शादी की खबरों ने रफ्तर पकड़ ली। हालांकि इस बीच उनका रोहन के साथ नेहू दा ब्याह गाना भी रिलीज हुआ है। पहले तो खबर यह थी कि पिछली बार की तरह इस बार भी यह गाने के प्रमोशन के लिए ऐसा सबकुछ किया गया हो।

लेकिन अब मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आने के बाद काफी हद तक साफ हो गया है नेहा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

मोहाली में 26 अक्टूबर को शादी…

वहीं इससे पहले नेहा कक्कड़ ने अपनी रोका सेरेमनी का एक वीडियो भी साझा किया था। खबर है कि नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी चंडीगढ़,मोहाली के द एमेल्टस में होगी। खबर यह भी है इस कपल की शादी आने वाली 26 अक्टूबर यानी सोमवार को होनी है। फिलहाल नेहा दिल्ली में है,इसके बाद वो चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी।


Download Android App
Download iOS App



